फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teachers honored on Teachers' Day

Deoria News: शिक्षक दिवस पर सम्मानित किए गए गुरुजन

Sun, 06 Sep 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 06 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Teachers honored on Teachers' Day
पंचायत सभागार में शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए सेवानिवृत शिक्षक
देवरिया। उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने शनिवार को जिला पंचायत सभागार में शिक्षक सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया।
विज्ञापन

इसमें मार्च 2026 में जिले से सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को भावभीनी विदाई देने के साथ ही माल्यार्पण, शॉल व अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष महातम मिश्र ने किया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय इजरही की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण, बैज अलंकरण, बुके और वस्त्र प्रदान कर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहाकि शिक्षक समाज का दर्पण होता है और उसकी गरिमा व प्रतिष्ठा हमेशा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षित करने के साथ-साथ उन्हें संस्कारयुक्त शिक्षा देना ही राष्ट्र निर्माण का सबसे अहम कार्य है। आज का शिक्षक ही कल के समृद्ध भारत की नींव रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामजियावन मौर्य ने कहा कि शिक्षक अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और समर्पण से विद्यालयों में बेहतर माहौल तैयार करते हैं। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने आभार जताया। संचालन सुनील त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम को अमरनाथ वर्मा आनन्द शरीवास्तव, गिरीश चंद कुशवाहा, महिमा प्रसाद, हृदयानन्द भारती, इन्द्रसेन गुप्ता, ओम प्रकाश जायसवाल कृपानारायण सिंह आदि ने सम्बोधित किया।

बैतालपुर संवाद के अनुसार ब्लॉक संसाधन केंद्र बैतालपुर में शनिवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बैतालपुर के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed