फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   teachers-employees agitated

शिक्षक कर्मचारी संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

Fri, 09 Jul 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
teachers-employees agitated
शिक्षक कर्मचारी संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

देवरिया। माध्यमिक शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षक-कर्मचारी संघर्ष समिति ने डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि शिक्षकों का उत्पीड़न को बंद एवं लंबित कार्यों को पूरा नहीं किया गया तो संगठन इसके विरोध में बड़ा आंदोलन करेगा।

ज्ञापन देने के बाद महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में हुई बैठक में संयोजक उमाशंकर लाल श्रीवास्तव ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रत्येक माह वेतन बिल निकालने, जांच करवाने के नाम पर आर्थिक शोषण किया जा रहा है। पांच माह से किसी को भी समय से वेतन नहीं मिल रहा। एनपीएस के शिक्षकों का जून वर्ष 2016 मार्च 2019 तक ब्याज नहीं लगाया गया है। साथ ही उनके खाते में मार्च 2021 से सरकारी अनुदान नहीं भेजा जा रहा है। 31 जुलाई तक सभी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 12 अगस्त को डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन आयोजित होगा। बैठक को रामरक्षा दूबे, अध्यक्ष डॉ.महेंद्र राय, प्रेमचंद मिश्र, अजीत त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। मौके पर कृष्णमोहन सिंह, बीडी पांडेय, अखिलेश नंदन श्रीवास्तव, डॉ.नितेश, सत्येंद्र कुमार गुप्त, विपिन श्रीवास्तव, संतोष कुमार राय, राजाराम तिवारी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed