फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teacher hit by unknown vehicle while going to school, serious

Deoria News: स्कूल जाते समय शिक्षक को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, गंभीर

Wed, 08 Apr 2026 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Teacher hit by unknown vehicle while going to school, serious
गौरी बाजार। घर से विद्यालय जाते समय स्कूटी सवार शिक्षक को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। वे सड़क किनारे गिर गए। सूचना मिलने पर पहुंचे शिक्षकों ने उन्हें सरदारनगर पीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख एम्स गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल शिक्षक की हालत गंभीर बताई जाती है।
विज्ञापन

गौरी बाजार विकास खंड क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय पर प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत नरेंद्र भारती मंगलवार को स्कूटी से विद्यालय आ रहे थे। वे दुबियारी पुल के समीप स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे थे कि पीछे से किसी वाहन ने ठोकर मार दिया, जिससे वे सड़क के किनारे गिरकर अचेत हो गए। मौके पर पहुंचे कुछ शिक्षक उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारनगर ले गए। एम्स गोरखपुर में इलाज के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed