फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   teacher,case

दस्तावेज मिले नहीं, 38 बर्खास्त शिक्षकों पर कैसे दर्ज कराएं केस

Fri, 03 Jul 2020 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
teacher,case
दस्तावेज मिले नहीं, 38 बर्खास्त शिक्षकों पर कैसे दर्ज कराएं केस
विज्ञापन

जिले के आठ खंड शिक्षाधिकारियों ने डीएम से लगाई गुहार, बीएसए ने दिया है केस दर्ज कराने का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी करने वाले बर्खास्त 38 शिक्षकों पर बीएसए के आदेश के बाद भी बीईओ (खंड शिक्षाधिकारी) केस दर्ज नहीं करा रहे हैं। ये लोग शासनादेश के बावजूद बीएसए को नियुक्ति प्राधिकारी बताकर कार्रवाई करने से बच रहे हैं। इस संबंध में दो दिन पूर्व डीएम ने भी आदेश दिया था। इसके बाद शुक्रवार को इस संबंध में जिले के सभी आठों बीईओ डीएम से मिले और ज्ञापन देकर अपना पक्ष रखा।
इस संबंध देवरिया सदर के बीईओ विनोद त्रिपाठी ने बताया कि बर्खास्त शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए केवल साधारण आदेश जारी कर दिया गया। जबकि इसके लिए जांच अधिकारी की जांच आख्या, संबंधित एसओ के नाम एफआईआर दर्ज कराने के लिए बीएसए स्तर से तहरीर, फर्जीवाड़े से संबंधित प्रमाण पत्र, नियुक्ति पटल सहायक, तत्कालीन बीएसए की प्रमाणित सूची, इन शिक्षकों के वेतन आहरण करने के आदेश की प्रमाणित छायाप्रति सहित अन्य अभिलेख चाहिए होते हैं। ज्ञापन में जिलाधिकारी को इन समस्याओं के संबंध में अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

केस दर्ज नहीं कराया तो शासन को रिपोर्ट भेजेंगे
सभी बीईओ को बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया जा चुका है। अब शिक्षा निदेशक ने भी इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। अगर बीईओ नहीं मुकदमा दर्ज कराते हैं तो इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रकाश नारायण श्रीवास्तव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed