फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Taking lightly the controversy surrounding the burning of Ravana's effigy proved costly.

Deoria News: रावण के पुलता दहन के विवाद को हल्के में लेना पड़ा महंगा

Fri, 10 Oct 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 10 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Taking lightly the controversy surrounding the burning of Ravana's effigy proved costly.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एकौना। गांव में रामलीला के दौरान मंगलवार की शाम रावण दहन के दौरान हुए विवाद को हल्के में लेना बृहस्पतिवार को पुलिस को भारी पड़ गया। इस विवाद के संबंध में तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस गंभीर नहीं हुई। वहीं राज्याभिषेक के दौरान बृहस्पतिवार को रामहित भ्रमण में भी पुलिस नहीं रही।
मेले में मंगलवार को युवती का फोटो खींचने को लेकर कहासुनी के बाद हुए विवाद में कुछ लोगों ने मेघनाथ का किरदार निभा रहे युवक की पिटाई कर दी। घटना को लेकर एक पक्ष ने थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस की सख्ती के अभाव में बवाल बढ़ गया।
विज्ञापन

गांव में ठाकुर मंदिर के सामने वर्षों से चल रही रामलीला में गांव के ही युवक पात्रों की भूमिका निभाते है। जिसको लेकर दस दिन तक गांव में उत्सव का माहौल बना रहता है। बताया जा रहा है कि रावण दहन के दौरान गांव में मेला लगा था। एक शृगांर के सामान की दुकान पर फोटो खींचने को लेकर कुछ कहासुनी हुई। कुछ देर बाद दो गुट में बंटे युवक आपस में मारपीट करने लगे। गांव के संभ्रांत लोगों ने बीच बचाव किया। एक पक्ष ने थाने में तहरीर दी। इस घटना को लेकर गांव के दो जाति के युवकों में गुटबाजी चल रही थी। बुधवार को भी गांव में तनातनी का माहौल चल रहा था। बृहस्पतिवार को परपंरागत राम राज्याभिषेक की झांकी भेड़ी, बकरूआ होते हुए गांव की दलित बस्ती के प्राथमिक स्कूल के समीप से गुजर रही थी। युवक जय श्रीराम का जयकारा लगा रहे थे कि विवाद शुरु हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के समय राम और लक्ष्मण बने दो किशोरों की पिटाई और मुकुट को छीनने की खबर से गांव में आक्रोश बढ़ गया।
घटना के पीछे रावण के पुतला दहन के समय विवाद करने वाले युवकों पर पुलिस की कार्रवाई नहीं करना बड़ा कारण बताया जा रहा है। गांव में तनाव बना है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है। फिर भी एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस बाबत सीओ हरिलाल ने कहा कि मामले में करवाई हो रही है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed