{"_id":"5ddab71f8ebc3e54947442b1","slug":"taekondo-result-deoria-news-gkp3305664140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन चमके राजकिशोर, शशांक, हर्षित और उस्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन चमके राजकिशोर, शशांक, हर्षित और उस्मान
विज्ञापन
सनबीम स्कूल में आयोजित 37वी राज्य स्तरीय ताईक्वान्डो चैम्पियनशिप में विजेता देवरिया की टीम को मु?
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतिम दिन चमके राजकिशोर, शशांक, हर्षित और उस्मान
83 पदकों के साथ देवरिया जिले की टीम आई प्रथम
ताइक्वांडो के विजेता खिलाड़ियों को सांसद ने किया पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सनबीम स्कूल में चल रही 37वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिला टीम ने 33 स्वर्ण, 23 रजत एवं 27 कांस्य पदक जीत कर प्रथम स्थान हासिल किया। अंतिम दिन के खेल में राज किशोर यादव बाराबंकी, मो. उस्मान व शशांक सिंह देवरिया तथा हर्षित सिंह कानपुर ने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। समापन समारोह में सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि सदर सांसद ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में खेल की बड़ी भूमिका होती है। आत्मरक्षा के इस कला को अपनाकर युवा रोजगार भी कर सकते हैं। मौके पर खिलाड़ियों ने फ्लाइंग, बैक, फेश, राउंड किक के कई प्रदर्शन कर दर्शकों को अचंभित किया। 65 किलो से ऊपर वर्ग में सुमंत सिंह ने स्वर्ण, कैडेट मेल 65 किलो वर्ग में कानपुर के आरत सतसंगी ने रजत, अंडर-33 किलो वर्ग में शौर्य रंजन देवरिया ने रजत, अंडर-37 किलो वर्ग में आनंद चौहान देवरिया ने रजत, अंडर-35 किलो सब जूनियर वर्ग में रोहन राय कानपुर ने रजत पदक जीता।
फोटो समाचार
बेल्थरा ने मऊ को 3-0 से हराया
धर्मेर में अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच
अमर उजाला ब्यूरो
लार रोड। क्षेत्र के धर्मेर में नव युवक मंगल दल की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को फाइनल मैच बेल्थरा व मऊ के बीच खेला गया। बेल्थरा की टीम ने शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन करते हुए पहले हॉफ में ही एक गोल मारकर मऊ की टीम को दबाव में ला दिया। दूसरे हॉफ में भी बेल्थरा की टीम अपने चिर परिचित अंदाज में खेलती नजर आई। दूसरे हॉफ में दो गोल मार बेल्थरा की टीम ने खेल को अपने पक्ष में कर लिया। तय समय तक जूझती रही मऊ की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई।
विज्ञापन
बेल्थरा की टीम ने फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब 3-0 से अपने कब्जे में कर लिया। मुख्य अतिथि सलेमपुर विधायक काली प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत की। विधायक काली प्रसाद ने कहा कि खेल से आपसी सद्भाव का विकास होता है। ऐसा आयोजन क्षेत्र में हर जगह होना चाहिए। इस दौरान अवध नारायण मिश्र, डॉ. गोपेश कुमार, वसीर अंसारी, हैदर अली, नित्यानंद मिश्र, राजू मिश्र, सुधीर कुशवाहा, सैफ अली, मनौवर अंसारी, रामकुमार, अमरजीत चौहान आदि मौजूद रहे।