{"_id":"65ea04d193f5ebe82e004e37","slug":"swimming-pool-ready-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-120941-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तरणताल तैयार, नए सत्र से स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा तैराकी का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तरणताल तैयार, नए सत्र से स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा तैराकी का अभ्यास
Thu, 07 Mar 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
पिछले सत्र से तरणताल की चल रही थी मरम्मत और नवीनीकरण कार्य
...फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित तरणताल का नवीनीकरण और मरम्मत कार्य लगभग पूरा हो गया है। ऐसे में अप्रैल से इसके शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। उधर, संघ की ओर से तैराकी सिखाने के लिए स्थायी प्रशिक्षक की तैनाती किए जाने की मांग उठने लगी है।
तरणताल का नवीनीकरण और मरम्मत कार्य पिछले साल से ही स्टेडियम में चल रहा है। दोनों पूल में टाइल्स, किनारे-किनारे नया फर्श, चहारदीवारी, पूल में नई सीढ़ी, वाटर फिल्टर प्लांट लगाने का कार्य हुआ है। निर्माण कार्य होने के चलते वर्तमान सत्र में तैराकी का प्रशिक्षण शिविर नहीं चला। इससे सबसे अधिक नुकसान सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों का हुआ है। उन्हें अभ्यास करने का मौका नहीं मिला और नेशनल व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी इनका प्रदर्शन प्रभावित हुआ।
आलम यह रहा कि जिला स्तरीय ट्रायल तक पैकौली कुटी स्थित पोखरे में कराना पड़ा। ऐसे में तैराकी में जिले को कोई बहुत उल्लेखनीय सफलता नहीं हासिल हुई। खिलाड़ियों के साथ ही इस खेल से जुड़े लोगों का मानना रहा कि निर्माण एजेंसी ने समय से मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया होता तो खिलाड़ियों का प्रदर्शन न प्रभावित होता।
विज्ञापन
संघ करेगा स्थायी प्रशिक्षक की मांग
जिला तैराकी संघ के सचिव देवानंद भारती ने बताया कि 29 मार्च को लखनऊ में उप्र तैराकी संघ का चुनाव होगा। इस बैठक में उपस्थित लोगों के बीच संघ की ओर से खेल निदेशालय से देवरिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैराकी के लिए स्थायी प्रशिक्षक देने की मांग प्रमुखता से की जाएगी।
स्पीकअप
बोले खिलाड़ी
पिछले साल तरणताल नहीं चलने से तैराकी के खिलाड़ियों को निराशा हुई थी। कई ट्रायल अन्य जगह आयोजित कराने पड़े। इससे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी असर पड़ा। अब यह बनकर तैयार हो गया है तो जिले के खिलाड़ियों को नए सत्र में पदक मिलने की संभावना भी बढ़ गई है।
-अंतरा सिंह, तैराकी अंडर-15 वर्ग
तरणताल नहीं चलने से खिलाड़ी नियमित अभ्यास नहीं कर पा रहे थे। इससे उनका प्रदर्शन प्रभावित हो रहा था। नए सत्र से तरणताल शुरू होता है तो तैराकी खिलाड़ियों के लिए यह बेहतर होगा। साथ ही शौकिया सीखने वालों को भी इसका फायदा मिलेगा।
-राज रोहित सैनी, तैराकी सीनियर वर्ग के खिलाड़ी
कोट
तरणताल की मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य करीब-करीब पूरा हो चुका है। हालांकि, अभी इसकी टेस्टिंग बाकी है। जांच के बाद इसे चालू कराए जाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अप्रैल माह में इसके शुरू होने की संभावना है।
-राज नारायण प्रसाद, क्रीड़ाधिकारी