{"_id":"600f13098ebc3e543e22b4c4","slug":"swikriti-letter-distributed-deoria-news-gkp3823373166","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थियों में वितरित हुए स्वीकृतिपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभार्थियों में वितरित हुए स्वीकृतिपत्र
विज्ञापन
लाभार्थियों में वितरित हुए स्वीकृतिपत्र
उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार रोजगार सेवक हुए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। 71वें उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर टाउनहॉल ऑडिटोरियम परिसर में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों में स्वीकृतिपत्र वितरित किए गए। मनरेगा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार रोजगार सेवकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी व डीएम अमित किशोर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
डीएम अमित किशोर ने उत्तर प्रदेश दिवस पर लगे स्टालों, विविध योजनाओं आदि की विस्तृत जानकारी दी। इसके पूर्व डीडीओ श्रवण कुमार राय, पीडी संजय पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार ने संचालित योजनाओं एवं यूपी स्थापना दिवस के आयोजन के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान कृषि विभाग के पांच, मनरेगा के दस, कन्या सुमंगला के दो, उद्योग विभाग दस, उद्यान के तीन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 16, आजीविका मिशन के छह, प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के सात, निराश्रित महिला पेंशन के पांच लाभार्थियों सहित 64 को स्वीकृतिपत्र दिए गए। इस दौरान पीओ डूडा विनोद कुमार मिश्र, डीडी कृषि डॉ. एके मिश्र, उपायुक्त उद्योग केके अमर, डीएचओ सीताराम आदि मौजूद रहे।