फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sweeper organizations not in dispute ends

सफाई कर्मचारी संगठनों में नहीं थमा विवाद

Sun, 24 Jul 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 24 Jul 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Sweeper organizations not in dispute ends
सफाई कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सफाई कर्मचारी संगठनों में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो संगठनों ने रविवार को अलग-अलग बैठक कर कार्यकारिणी का ऐलान किया जबकि तीसरे संगठन ने कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक कर चुनाव कार्यक्रम को फर्जी करार दिया। संगठन का दावा है कि 50 से 60 सफाई कर्मचारी मौजूद रहे, ऐसे में कार्यकारिणी का गठन अवैध है। पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ की बैठक सिंचाई विभाग डाकबंगला परिसर में हुई।
विज्ञापन

इसमें अजय द्विवेदी, रामनिवास पांडेय, घनश्याम कुशावाहा, दुर्गाचरण सिंह की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें शौकत अली को अध्यक्ष, हरदेव यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश कुमार को उपाध्यक्ष, छोटेलाल गुप्त को महामंत्री, राजन आर्य को संगठन मंत्री, मैनुद्दीन अंसारी को संयुक्त मंत्री, जयकिशन चौरसिया को कोषाध्यक्ष, रामभवन कुशवाहा को मीडिया प्रभारी और जितेंद्र यादव को संप्रेक्षक बनाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा दूसरे संगठन ने सिंचाई विभाग डाक बंगला परिसर में बैठक कर कमेटी का ऐलान किया,इसमें रामनिवास यादव को अध्यक्ष, केदार यादव को महामंत्री जबकि उपेंद्र यादव को कोषाध्यक्ष नामित किया गया। कार्यकारिणी का विस्तार सात अगस्त को करने का निर्णय लिया गया। पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ ने कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक कर निर्वाचन को गलत ठहराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि 50 से 60 कर्मचारियों की बदौलत चुनाव कराना नियमानुसार गलत है। जिलाध्यक्ष वृद्धिचंद्र ने 21 अगस्त को चुनाव कराने का निर्णय लिया। इस दौरान कमल चंद्र, सूर्यप्रकाश, छोटेलाल, सालिक प्रसाद और रामदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed