फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sweats are missed to cover four kilometers

चार किलोमीटर की दूरी तय करने में छूट जाते हैं पसीने

Thu, 07 Jan 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Sweats are missed to cover four kilometers
गौरीबाजार से हाटा टु लेन मार्ग पर बिखरा पडा गिटटी। - फोटो : DEORIA
चार किलोमीटर की दूरी तय करने में छूट जाते हैं पसीने
विज्ञापन

बखरा/ गौरीबाजार (देवरिया)। हाटा-रुद्रपुर मार्ग को पिछले तीन सालों से बनाया जा रहा है, लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हुआ है। समस्या ज्यादा दिक्कत गौरीबाजार ब्रिज से ककवल चौराहे के आगे तक है। इससे चार किलोमीटर की सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चार किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं।
लोक निर्माण विभाग, विश्व बैंक जनपद कुशीनगर द्वारा नेबुआ नौरंगिया से रुद्रपुर बाईपास तक टू लेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। नेबुआ नौरंगिया से कप्तान गंज वाया हाटा, गौरी बाजार होते हुए रुद्रपुर बाईपास तक निर्माण होना है। तीन वर्ष पूर्व 84.27 किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य शुरू हुआ। सड़क के दोनों तरफ स्थित पेड़ों की कटाई, बिजली के पोल के हटाने के बाद दोनों तरफ नाली बनाई गई। पिछले तीन वर्ष से इस सड़क मार्ग से आने-जाने वाले यात्री परेशान हैं। दर्जनों लोग दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। धूल उड़ने से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

ककवल चौराहे से गौरी बाजार तक एवं उपनगर गौरी बाजार के रामपुर चौराहे से ओवर ब्रिज तक, ओवर ब्रिज से मठिया माफी चौराहा इंदूपुर चौराहा एवं आसपास के लोग लोगों की जिंदगी पर धूल भारी पड़ रही। हालांकि उपनगर के हिस्से में प्रतिदिन सड़क पर पानी डाला जाता है। बखरा चौराहे तक सड़क का निर्माण लगभग पूर्ण हो गया है। बखरा से आगे की स्थिति बेहद खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग
क्षेत्र के समाजसेवी प्रद्युम्न नाथ दुबे उर्फ सिपाही बाबा ने बताया कि इस संबंध में विभाग से कई बार संपर्क किया गया एवं लोगों की परेशानी से अवगत कराया गया। इधर, कुछ दिनों से सड़क निर्माण की गति में तेजी आई है। कुंवर बखरा निवासी प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि धूल से परेशानी तो है ही, गौरी बाजार तक आने-जाने में पसीने छूट जाते हैं। दिलीप सिंह दीपू ने बताया कि विगत कई वर्ष से गौरी बाजार एवं रुद्रपुर तथा हाटा आना-जाना काफी मुश्किल हो गया है। हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। बखरा निवासी दिग्विजय राय ने बताया कि रात में इस सड़क पर यात्रा करना जोखिम भरा है।

कोट:
सड़क एवं नाली एक साथ निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य की वजह से गिट्टी सड़क पर फैली है। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मार्च 2021 तक कार्य पूर्ण हो जाएगा।
भूरा सिंह, अधिशासी अभियंता
विश्व बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed