{"_id":"653c01d6dca98dd3df0213a8","slug":"suspicion-deepens-on-close-ones-in-hansnaths-murder-deoria-news-c-208-1-deo1001-11517-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हंसनाथ की हत्या में करीबियों पर गहराया शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हंसनाथ की हत्या में करीबियों पर गहराया शक
Sat, 28 Oct 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
भटनी। बलुआ अफगान गांव के डाक टोला निवासी हंसनाथ की हत्या की पहेली अब सुलझती दिख रही है। एसओजी और पुलिस की जांच में बिट्टू की हत्या में कुछ करीबियों के नाम सामने आ रहे हैं। पुलिस जल्द करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है। जांच में अपनों का नाम आने पर ग्रामीण व परिजन हैरान हैं।
भटनी के बलुआ अफगान गांव के डाक टोला में 15 अक्तूबर की रात हंसनाथ तिवारी उर्फ बिट्टू की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। घटना के बारह दिन बाद भी एसओजी और पुलिस टीम आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है। वहीं बिट्टू का छोटा मोबाइल भी पुलिस बरामद नहीं कर पाई है, जिससे युवक की हत्या किसने और क्यों की, यह पहेली बनकर रह गया है। पुलिस के अलावा परिजन व ग्रामीण भी यह जानने को बहुत परेशान हैं कि आखिर बिट्टू की हत्या किस वजह से हुई है। इसके लिए परिजन प्रतिदिन पुलिस से सवाल कर रहे है, जिसका जवाब अभी पुलिस के पास नहीं है। एसओजी व पुलिस की जांच टीम प्रेम -प्रसंग, लेनदेन और जमीन संबंधी विवाद को आधार बनाकर जांच कर रही है। तीनों बिंदुओं के जांच में जमीन को लेकर रंजिश का मामला सामने आया है। ऐसे में पुलिस को करीबियों पर हत्या करने का शक हो रहा है। ऐसे में पुलिस बहुत जल्द करीबियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले सकती है। पुलिस ने जल्द घटना का पर्दाफाश भी करने का दावा किया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्र ने बताया कि पुलिस हत्यारोपियों की पहचान के लिए प्रयास कर रही है। लगातार लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच में जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस इस पर काम कर रही है।