फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Survey team arrived, maps will be corrected

Deoria News: सर्वे टीम पहुंची, दुरुस्त हाेंगे मानचित्र

Wed, 16 Oct 2024 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 16 Oct 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Survey team arrived, maps will be corrected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिले के गांवों में ड्रोन सर्वे के लिए टीम आई है। टीम 34 ग्रामों में सर्वे करेगी। इसमें मानचित्र में त्रुटियों को ठीक करने के लिए तथा ड्रोन सर्वे से वंचित ग्रामों में नए सिर से सर्वे किया जाना है।

23 ग्रामों में फिर से सर्वे का कार्य किया जाएगा। टीम सदर तहसील के गांवों में कार्य शुरू कर दी है। इसके साथ ही वंचित 11 ग्रामों में नए सिरे से ड्रोन सर्वे का कार्य होगा। दिसंबर माह तक सर्वे का कार्य पूरा किया जाना है। प्रदेश सरकार की योजना ग्रामों में ड्रोन से सर्वे कराकर मानचित्र तैयार कराना है। इसके बाद लोगों को घरौंदी प्रमाण पत्र दिया जाता है। जिले में 11 ग्रामाें में ड्रोन सर्वे का कार्य अभी नहीं हुआ है, जबकि अन्य ग्रामों में सर्वे का कार्य कर लिया गया है। जिले के 23 ग्रामों के पूर्व में हुए सर्वे में मानचित्र त्रुटिपूर्ण है। इसे देखते हुए उन ग्रामों में फिर से ड्रोन सर्वे कराकर मानचित्र की त्रुटियों में सुधार किया जाएगा। इसमें देवरिया सदर तहसील क्षेत्र के13, भाटपाररानी में छह, रुद्रपुर के दो व बरहज क्षेत्र के ग्राम शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed