फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Surgeon did not come on time

Deoria News: समय से नहीं आए सर्जन, परसिया चंदौर चली गईं प्रसूता

Wed, 20 Dec 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 20 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Surgeon did not come on time
सर्जन नहीं होने के चलते अधिकांश प्रसूताओं को प्राइवेट में कराना पड़ता है आपरेशन
विज्ञापन


सलेमपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काफी दिनों से सर्जन का अभाव चल रहा है। उधार के सर्जन के समय से नहीं पहुंचे पर अधिकांश प्रसूताओं को प्राइवेट हॉस्पिटल व मेडिकल कॉलेज जाना पड़ रहा है। मंगलवार को सीएचसी में इसका नजारा देखने को मिला। एक प्रसूता तीन दिनों से आपरेशन के इंतजार में सीएचसी का चक्कर काट रही थी, जब निर्धारित दिन भी सर्जन समय से नहीं आए तो वह सीएचसी परसिया चंदौर चली गई, जहां डॉक्टर ने शाम तक नॉर्मल डिलेवरी कराने की बात कर भर्ती करा दिया। वहीं दो प्रसूताएं और 17 नसबंदी करने वाली महिलाएं सुबह दस बजे से डॉक्टर का इंतजार करती रहीं। डॉक्टर दोपहर बाद तीन बजे पहुंचे।
मईल थाना क्षेत्र के बगही गांव के किताबुद्दीन की पत्नी सितारा खातून तीन दिनों से सीएचसी में ऑपरेशन के लिए चक्कर लगा रही थी। महिला डॉक्टर ने मंगलवार को ऑपरेशन के लिए समय निर्धारित किया था। सुबह से सितारा खातून, चेरो गांव की पूजा व नगर के हरैया वार्ड नंबर 8 की अंशिका जायसवाल बरामदे में बैठकर इंतजार कर रही थीं। पर दोपहर तक डॉक्टर नहीं पहुंचे तो सितारा खातून की हालत गंभीर देख परिजन निजी वाहन से उसे लेकर सीएचसी परसिया चंदौर चले गए, जहां डॉक्टर ने नॉर्मल डिलीवरी करने की बात कह भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

वहीं दोपहर बाद करीब तीन बजे पहुंचे सर्जन डॉ. वाईपी यादव ने पूजा व अंशिका का आपरेशन किया। इसके अलावा 17 महिलाओं की नसबंदी देर शाम तक चलता रहा। सीएचसी प्रभारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि सीएचसी में सर्जन की तैनाती नहीं होने के चलते दिक्कत हो रही है। मरीज आते हैं तो बरहज के सर्जन को बुलाकर आपरेशन कराया जाता है। शासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed