फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   supriya will now learn technics of hockey in sports college

स्पोर्ट्स कॉलेज में हॉकी की नई तकनीक सीखेंगी सुप्रिया

Fri, 05 Aug 2022 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
supriya will now learn technics of hockey in sports college
हॉकी खिलाड़ी सुप्रिया का चयन स्पोर्ट्स कॉलेज में होने पर बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में - फोटो : DEORIA
स्पोर्ट्स कॉलेज में हॉकी की नई तकनीक सीखेंगी सुप्रिया
विज्ञापन

देवरिया। शहर के भटवलिया चौराहा निवासी सुप्रिया का चयन वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर में हॉकी खेल में हुआ है। वह स्पोर्ट्स कॉलेज में हॉकी की नई तकनीक सीखेंगी। सुप्रिया रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी प्रशिक्षण शिविर की प्रशिक्षणार्थी रही हैं। बृहस्पतिवार को माल्यार्पण कर प्रशिक्षकों एवं साथी खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की है।

हॉकी के प्रशिक्षक शकील अहमद ने बताया कि पिछले चार साल से सुप्रिया पुत्री विजय कुमार स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी शिविर की खिलाड़ी हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज सोसायटी के अंतर्गत आयोजित चयन ट्रायल में भाग लिया था। सत्र 2022-23 के लिए वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में उनका चयन हुआ है। सोसायटी की ओर से बुधवार को ही काउंसिलिंग के बाद उनके चयन की घोषणा की गई। अंतिम रूप से घोषित खिलाड़ियों की सूची में उनका भी नाम है। इस उपलब्धि पर उन्हें सहायक प्रशिक्षक भारोत्तोलन रवि कुमार शर्मा, क्रिकेट के सहायक प्रशिक्षक अब्दुल अहद, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष संजय केडिया, सचिव अकरम सिद्दीकी, पवन कुमार, गिरीश सिंह, यशवंत सिंह, शालिनी शर्मा, अमित पांडेय आदि ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed