फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Superfast Nahrlagun the engine failed

नाहरलागुन सुपरफास्ट का इंजन फेल हुआ

Thu, 07 Jan 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Thu, 07 Jan 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन

 नाहरलागुन से नई दिल्ली जाने वाली सुपरफास्ट नाहरलागुन एक्सप्रेस का इंजन गौरीबाजार रेलवे स्टेशन पर फेल हो गया। इसके चलते दो घंटे तक अप लाइन पर यातायात बाधित रहा।

 रात 12.30 बजे मालगाड़ी का इंजन लगाकर इसे रवाना किया। इसके बाद बैतालपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी कृषक एक्सप्रेस और अवध असम एक्सप्रेस को चलाकर यातायात सामान्य किया गया।

बुधवार की रात करीब 10 बजे नाहरलागुन एक्सप्रेस देवरिया से निकली। गौरीबाजार रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के पहले ही उसका इंजन फेल हो गया। ट्रेन मेन ट्रैक पर ही खड़ी हो गई। 

इसके चलते पीछे से जा रही कृषक एक्सप्रेस और अवध असम एक्सप्रेस को बैतालपुर में रोकना पड़ा। नाहरलागुन एक्सप्रेस के चालक की सूचना पर गौरीबाजार के स्टेशन अधीक्षक ने मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दी।

 इसके बाद रात 12.15 बजे गोरखपुर से आ रही मालगाड़ी को गौरीबाजार रेलवे स्टेशन पर रोका गया और           उसके इंजन को नाहरलागुन एक्सप्रेस में लगाकर रवाना किया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

 बैतालपुर में कृषक एक्सप्रेस और अवध असम एक्सप्रेस के खड़ी होने की वजह से यात्रियों को काफी दिक्कत हुई।

 पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि गौरीबाजार रेलवे स्टेशन पर इन करते समय ही नाहरलागुन सुपरफास्ट का इंजन फेल हो गया था।

 मालगाड़ी का इंजन जोड़कर इसे चलाया गया। दो घंटे तक अप लाइन पर यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed