{"_id":"678c03d7f2ec2e4e92042857","slug":"sunlight-neutralized-by-wind-maximum-temperature-at-18-degrees-deoria-news-c-208-1-sdn1004-145115-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हवा से धूप बेअसर, 18 डिग्री पर अधिकतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हवा से धूप बेअसर, 18 डिग्री पर अधिकतम तापमान
Sun, 19 Jan 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिले में शनिवार सुबह से निकली धूप से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। सुबह सात बजे ही सूर्य देव के दर्शन देने के बाद लोग छतों पर बैठ कर धूप का आनंद लेते रहे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। वही शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 18 और 9 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को शुक्रवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट हुई। वहीं न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में धूप निकलने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान में वृद्धि की उम्मीद है। आने वाले समय में बारिश की की अभी फिलहाल संभावना नहीं है।
शनिवार को सुबह से ही धूप निकलने से सड़कों और बाजारों में चहल पड़ गई। ग्राहकों की भीड़ देखकर दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। लगन का सीजन शुरू हो जाने से लोग धूप निकलने से खरीदारी करने के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह से ही धूप निकलने से सड़कों और बाजारों में चहल पड़ गई। ग्राहकों की भीड़ देखकर दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। लगन का सीजन शुरू हो जाने से लोग धूप निकलने से खरीदारी करने के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन