{"_id":"6769c22bb39ec8c12e062474","slug":"sunils-wife-father-and-brother-arrested-in-the-murder-case-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-142935-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सुनील हत्याकांड में पत्नी, पिता व भाई संग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सुनील हत्याकांड में पत्नी, पिता व भाई संग गिरफ्तार
Tue, 24 Dec 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
बरहज। कपरवार क्षेत्र के बिनोवापुरी गांव निवासी सुनील हत्याकांड मामले में पुलिस ने सोमवार को उसकी पत्नी बबली, ससुर कान्ता और साले अमरजीत का चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक सुनील की हत्या की वजह दस वर्ष से उससे कोई संतान न होने के कारण मायके वाले बबली की शादी दूसरी जगह करना चाहते थे। घटना वाले दिन देर शाम को ईंट भट्ठे पर सुनील को नशीला पदार्थ पिलाना भी बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह और चौकी इंचार्ज महेंद्र मोहन मिश्र के नेतृत्व में टीम ने सुनील के हत्या मामले में आरोपियों को दबोच लिया। जिनसे पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। बिनोवापुरी गांव निवासी नेबूलाल के तीन पुत्र में सुनील दूसरे नंबर का था। जिसकी शादी करीब 10 वर्ष पूर्व पलिया निवासी कांता की पुत्री बबली से हुई थी। इनसे कोई संतान नहीं है। लोगों के अनुसार सोमवार की शाम कपरवार चौराहे पर सुनील मछली खरीदते देखा गया था, जो अपने ससुराल पलिया गया हुआ था। जहां से वह देर शाम पत्नी के साथ गांव स्थित एक ईंट भठ्ठे पर आ गया था। सुबह जिसका शव कब्रिस्तान स्थित झाड़ी से बरामद हुआ था। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि सुनील के बड़े भाई विनोद की तहरीर पर बबली, कांता और अमरजीत के विरुद्ध केस दर्ज किया गया था। पूछताछ में जिनसे अहम क्लू मिले हैं। तीनों का चालान कर दिया गया।
पत्नी सुनील को नहीं करती थी पसंद
कपरवार के बिनोवापुरी गांव निवासी नेबूलाल के दूसरे नंबर के पुत्र सुनील की शादी 10 वर्ष पूर्व पलियां गांव की बबली पुत्र कांता से हुई थी। लोगों के अनुसार सुनील अपनी पत्नी को खूब मानता था, लेकिन वह उसे थोड़ा भी तवज्जो नहीं देती थी। संतान न होने से वह काफी दुखी रहती थी। जिससे सुनील के ससुराली बबली की दूसरी शादी अन्यत्र करना चाहते थे। लोगों का यह भी कहना है कि सुनील का साला अमरजीत संतान न होने के कारण अक्सर उसे कोसता रहता था। जिससे अक्सर विवाद होता रहता था। कुछ वर्ष पूर्व अमरजीत ने झगड़ा के दौरान सुनील को जान से मारने की धमकी भी दिया था। बिनोवापुरी गांव के निकट कब्रिस्तान स्थित झाड़ी में सुनील का निर्मम हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियाें के अनुसार मंगलवार की सुबह पत्नी बबली घटनास्थल की तरफ से ईंट भट्ठे की ओर जाती देखी गई थी।