{"_id":"5fdf8f4f8ebc3e3b6b555ed4","slug":"sumanr-president-and-chandrabhan-decretory-elected-deoria-news-gkp3776543186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के सुमंत अध्यक्ष व चंद्रभान मंत्री निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के सुमंत अध्यक्ष व चंद्रभान मंत्री निर्वाचित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के सुमंत अध्यक्ष व चंद्रभान मंत्री निर्वाचित
देवरिया। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ। इसमें सुमंत यादव अध्यक्ष व चंद्रभान चौरसिया मंत्री चुने गए। छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव में कलेक्ट्रेट व तहसील के 77 कर्मचारियों में से 71 ने भाग लिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एक मत अवैध घोषित हुआ। चुनाव में मंडल मंत्री मनोज कुमार की सक्रिय सहभागिता रही।
प्रशासनिक अधिकारी/चुनाव अधिकारी पारसनाथ यादव, प्रशासनिक अधिकारी/सहायक चुनाव अधिकारी रमाशंकर प्रसाद की देख-रेख में चुनाव शुरू हुआ। अध्यक्ष पद पर दिनेश मणि व सुमंत यादव प्रत्याशी रहे। इसमें सुमंत यादव 25 मत से विजयी घोषित हुए। मंत्री पद पर चंद्रभान चौरसिया व नितिन चतुर्वेदी प्रत्याशी रहे। इसमें चंद्रभान चौरसिया 17 वोट से विजयी हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनोद प्रताप बहादुर सिंह व संजय तिवारी प्रत्याशी रहे। इसमें विनोद प्रताप बहादुर सिंह दस वोट से विजयी हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हरेंद्र पाल, कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री पद पर श्यामसुंदर कुशवाहा, संगठन मंत्री पद पर रोहित कुमार, संप्रेक्ष पद पर रामप्रताप सिंह व सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री पद पर दिलीप उपाध्याय निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।