{"_id":"5ef78fa08ebc3e42b4103620","slug":"sujita-and-sajid-topper-deoria-news-gkp3561795138","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं में सुजीता और 12वीं में साजिद बने जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं में सुजीता और 12वीं में साजिद बने जिला टॉपर
विज्ञापन
हाई स्कूल की जिले की टॉपर 92 83सुजिता निषाद सीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसवीं में सुजीता और 12वीं में साजिद बने जिला टॉपर
छात्राओं ने फिर मारी बाजी, परिजनों ने मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
हाईस्कूल में श्रीकृष्ण शिक्षण संस्थान इंटरमीडिएट कॉलेज भलुअनी के दो छात्र टॉप टेन में रहे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में सीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज बेलकुंडा की छात्रा सुजीता निषाद ने
92.83 प्रतिशत अंक पाकर जिले में परचम लहराया है। वहीं, इंटर में डॉ. बीआरए इंटर कॉलेज बघौचघाट के साजिद अंसारी ने 88 प्रतिशत अंक पाकर टॉप किया है।
हाईस्कूल में एमपी इंटर कॉलेज कुर्मीपट्टी पथरदेवा के हर्षित शुक्ला और श्रीकृष्ण शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज भलुअनी की श्रुति गोंड ने 92.67 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बंधुनाथ इंटर कॉलेज मायापुर इमिलिया की रश्मि तिवारी ने 92.17 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा, एसबी सिंह इंटर कॉलेज रतसिया कोठी के रंजीत गुप्ता ने 91.83 प्रतिशत चौथे, प्रेस्टिज इंटर कॉलेज देवरिया के अनिकेत सिंह व श्रीमती गुजराती देवी इंटर कॉलेज धुसवा की खुशबू गुप्ता, एजे आरएस इंटर कॉलेज सवरेजी रूप की अंकिता जायसवाल ने संयुक्त रूप से 91.67 प्रतिशत अंक पाकर पांचवां स्थान प्राप्त किया है। पं. आरएन इंटर कॉलेज पांडेयपुर मलकौली की प्रिया पांडेय 91.50 प्रतिशत के साथ छठवें, डीएनएस एंड एसकेएस कॉलेज पथरदेवा के देवांश राज चौधरी ने 91.33 प्रतिशत के साथ सातवें, श्रीकृष्ण शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज भलुअनी की ज्योति गोंड ने 91 प्रतिशत के साथ आठवें, सैयद मीर इब्राहीम गर्ल्य इंटर कॉलेज करजहां के तौसिफ और डॉ.बीआरए गर्ल्स कॉलेज बघौचघाट की बुशराय राम ने 90.83 प्रतिशत के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया। तुलसी इंटर कॉलेज नोनार पांडेय की अंजू कुमारी ने दसवें स्थान 90.67 प्रतिशत प्राप्त कर जगह बनाई है।
उधर इंटर की टॉप टेन सूची में पहले स्थान पर रहे साजिद के अलावा दूसरे स्थान पर इंदिरा गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज सलेमपुर की संजना शाह 86.80 प्रतिशत, जीआईसी देवरिया के आशुतोष पांडेय और एसएस शाही स्मारक कॉलेज बैकुंठपुर की प्रीती यादव ने संयुक्त रुप से 85.40 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। चौथे स्थान पर एमएएचआईसी लक्ष्मीपुर के आकिब खान वारसी 85.20, प्रतिशत रहे हैं। पांचवें स्थान पर संयुक्त रूप से एमडी मीर अली कॉलेज कोठइलवा की अस्मिता राय और इंदिरा गांधी कॉलेज सलेमपुर की अमृता मिश्रा ने 85 प्रतिशत पाया है। एसएस शाही स्मारक कॉलेज बैंकुठपुर के सुजीत कुमार और श्रीवीवाई आईसी सोहनपुर के अखिल चंद्र ने 84.80 प्रतिशत के साथ छठवां स्थान प्राप्त किया है। तुलसी इंटरमिडिएट कॉलेेज नोनार पांडेय की शांभवी पांडेय और एसबीएल पटेल सिधावे पथरदेवा की पूजा शर्मा संयुक्त रूप से 84.40 प्रतिशत के साथ सातवें, किसान इंटर कॉलेज नरायनपुर बंजरिया के प्रियेश यादव ने 83.80 प्रतिशत के साथ आठवां स्थान पाया है। नौवें स्थान पर संयुक्त रूप से एसबी सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज रतसिया कोठी के दीपू कुमार, बंधुनाथ कॉलेज मायापुर इमिलिया के कुंदन शर्मा और जेडीजीएस इंटर कॉलेज डुमरी भटनी के आदित्य 83.40 प्रतिशत अंक पाए। दसवें स्थान पर 83.20 प्रतिशत अंक पीडीएसएसएस कॉलेज खरवनिया की छात्रा जिज्ञासा जायसवाल और जीकेवीएचएसएस एकडंगा भटनी की महिमा तिवारी रही हैं। हाईस्कूल और इंटर के सभी जिला टॉपरों को डीआईओएस शिवचंद राम ने आगे की परीक्षाओं में भी बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामना दी है।