फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Success is achieved by hard work by setting goals: MoS

लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम से मिलती है सफलता : राज्य मंत्री

Fri, 17 Feb 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 17 Feb 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Success is achieved by hard work by setting goals: MoS
सलेमपुर। नगर के आरएल एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में बृहस्पतिवार को दसवीं व बारहवीं के छात्रों को विदाई दी गई। साथ ही आईआईटी मेंस में 96 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्र सूरज श्रीवास्तव व उसके माता पिता को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलन कर किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम करने से सफलता मिलती है। बचपन में जिस बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलती है, वहीं बड़े होकर काम में आती है। शिक्षक व विद्यालय का व्यवहार बच्चों के भविष्य को तय करता है। बच्चे मन लगाकर पढ़े और अपने माता पिता की उम्मीदों को पूरा करे। राज्य मंत्री ने कहा कि विद्यालय का सांस्कृतिक समागम अद्भुत है। प्रबंधक संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि जीवन में सकारात्मक होकर निरंतर शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। आज के युग में शिक्षा का महत्व बहुत ज्यादा है, शिक्षा के बिना आदमी अधूरा है। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्र, सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य वीके शुक्ला, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. त्रिपुणायक विश्वकर्मा, अजय दूबे वत्स, राजीव कुमार सिंह पहाड़ी, अनूप उपाध्याय, विनय पांडेय, पिंटू तिवारी, अमित सिंह, प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed