{"_id":"5762e2b24f1c1be53811c094","slug":"sub-post-office-transactions-closed-in-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप डाकघर में लेन देन बंद , हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप डाकघर में लेन देन बंद , हंगामा
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर उपडाकघर में दस दिन से लेन देन बंद होने पर हंगामा करते ग्राहक और उपडाकघर में लगी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप डाकघर में रुपये का लेन देन दस दिनों से ठप पड़ा है। बृहस्पतिवार को खाताधारकों और एजेेंटों ने हंगामा किया। करीब दो घंटे तक बड़े बाबू से तीखी बहस होने के बाद भी लेन देन चालू नहीं हो पाया। नाराज लोगों ने डाक अधीक्षक को पत्र लिखकर उपडाकघर में तैनात कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। कर्मचारियों की आपसी गुटबाजी से उप डाकघर में आए दिन काम बाधित हो रहा है। जिससे खाताधारकों को परेशान होना पड़ा रहा है।
सीबीएस सेवा शुरू करने को लेकर पिछले तीन माह से उप डाकघर का कार्य प्रभावित रहा। इस दौरान कोई भी लेन देन नहीं हुआ। इस कारण जमा निकासी को लेकर डाकघर पर रोज खाताधारकों का मजमा लग रहा है। इधर कर्मचारियों की आपसी गुटबाजी के कारण डाकघर का कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उप डाकपाल की कार्य प्रणाली को लेकर दो गुटों में बटे कर्मचारियों का एक गुट डाकघर में असहयोग कर रहा है।
उपडाकघर में अराजकता को लेकर बृहस्पतिवार को खाताधारकों और एंजेटों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने लापरवाही के कारण जमकर नारेबाजी की ।उपडाकघर पर जुटे खाताधारक त्रिलोकी, अनीता शाही, हसना चौहान, अंबुजेश मणि ने डाक अधीक्षक को पत्र लिख कर उपडाकघर के कार्य में असहयोग कर रहे कर्मचारियों की मांग की है। उन्होंने खाते का लेनदेन अविलंब शुरू कराने की मांग की। डाकपाल सीपी पांडेय ने कहा कि असहयोग करने वाले कर्मचारियों के संबंध में रिपोर्ट भेज दी गई है। डाकघर का कार्य प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।