{"_id":"6aa9949e519cd7f4ad0eccc7","slug":"students-showcased-innovation-at-the-science-model-exhibition-deoria-news-c-208-1-deo1009-191884-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विद्यार्थियों ने दिखाए विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में नवाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विद्यार्थियों ने दिखाए विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में नवाचार
Wed, 16 Sep 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत मॉडल
देवरिया। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया में समग्र शिक्षा के तहत विद्यालय स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने सौर ऊर्जा, प्रदूषण नियंत्रण, कृषि, तकनीकी नवाचार सहित विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र ने कहा कि विज्ञान मानव जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। किसी व्यक्ति की सोच और प्रयोग से शुरू हुआ विचार आगे चलकर बड़े आविष्कार का रूप ले सकता है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने आसपास की समस्याओं को पहचानकर उनके वैज्ञानिक समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया गया।
कृषि क्षेत्र में नवाचार पर विशेष जोर देते हुए कहा गया कि ट्रैक्टर एवं कृषि उपकरणों में ऐसे आधुनिक तकनीकी बदलाव किए जा सकते हैं, जिससे किसानों का समय और श्रम कम तथा उत्पादन में वृद्धि हो।
विज्ञापन
स्मार्ट सेंसर, सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, स्वचालित सिंचाई और प्रदूषण कम करने वाली तकनीकों को कृषि से जोड़कर भविष्य में किसानों को अधिक लाभ पहुंचाया जा सकता है।
सह जिला विद्यालय निरीक्षक देवरिया निलेश पांडेय ने कहा कि शिक्षकों ने विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर प्रयोग और नए विचार विकसित करने के लिए प्रेरित किया। आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया गया। प्रतिभागी विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि उनका प्रयास भविष्य में किसी बड़े नवाचार की नींव बन सकता है।
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद, ज्ञानेश पाण्डेय, प्रवक्ता गोविंद सिंह, डीके मौर्य, रणजीत कुमार गोंड़ आदि मौजूद रहे।