फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Students received compliments teachers

शिक्षकों ने छात्रों को दुआओं से नवाजा

Mon, 05 Sep 2016 10:57 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 05 Sep 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Students received compliments teachers
शिक्षक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। - फोटो : अनूप तिवारी
देवरिया। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर सोमवार को शैक्षणिक संस्थानों में विविध कार्यक्रम हुए। गुुरुओं की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने अपने चहेते शिक्षकों उपहार दिया। शिक्षकों ने छात्रों को तरक्की के लिए दुआओं से नवाजा।

मालवीय रोड स्थित अंजुमन इस्लामिया हॉयर सेकेंडरी स्कूल में सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि शिक्षक एक कुम्हार की तरह होता है। छात्रों के भविष्य को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ता। अंजुमन इस्लामिया के सदर शकील सिद्दीकी ने कहा कि शिक्षक समाज को बदलने का काम करता है।

इस दौरान बसपा नेता जहीरूल बारी, जफरुद्दीन अंसारी, अमानुल्लाह खान, मोहम्मद इल्तिजा, सभासद अजय गुप्त, सेराज अहमद आदि मौजूद रहे। पीएन एकेडमी उमानगर में प्रधानाचार्य सुधीर सिंह ने शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य सुधीर सिंह ने कहा कि हम सभी के जीवन में शिक्षक का महत्व अधिक है। क्योंकि शिक्षक छात्रों का भविष्य बेहतर बनाता है।
विज्ञापन


इस दौरान प्रबंधक जितेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, विनोद सिंह, विनीत मिश्र, प्रतिभा सिंह, सुधा तिवारी, उवर्शी, इशिका, शिखा सिंह आदि मौजूद रहीं। इन्वेंचर एकेडमी में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके अलावा गुरु-शिष्य की परंपरा को जिंदा रखने पर जोर दिया गया। सैयद मीर इब्राहिम गर्ल्स इंटर कॉलेज करजहा में केक काट कर शिक्षक दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक इंटर कॉलेज बरपार में गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने गुरु को ब्रहृमा, विष्णु और महेश बताया। आरएम एकेडमी गोपवापार में प्रधानाचार्य आलोक मल्ल ने शिक्षक दिवस के बारे में प्रकाश डाला। इस दौरान संजय कुमार, कमल मल्ल, अनिता आदि मौजूद रहीं। आदर्श रणजीत सिंह जनता इंटर कॉलेज सवरेजी रुप में प्रधानाचार्य अब्दुल जब्बार सिद्दीकी ने शिक्षक दिवस के बारे में जानकारी दी।



एसएन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। शिक्षक को ज्ञान रुपी प्रकाश और मोक्ष प्राप्त कराने वाला बताया। लोकतंत्र रक्षक सेनानी कल्याण समिति की बैठक कार्यालय में हुई। पूर्व विधायक वीरेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन को मजबूत और सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने की जरूरत है। इस दौरान पूर्व विधायक गण रामछबीला मिश्र और सुरेश यादव, जिलाध्यक्ष सुभाषचंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed