{"_id":"69a35a7468ac7966fd017d06","slug":"students-presented-innovative-models-at-the-science-exhibition-deoria-news-c-227-1-sdn1016-154324-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया नवाचारी मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया नवाचारी मॉडल
Sun, 01 Mar 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवानीगंज। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर डुमरियागंज नगर पंचायत स्थित एक स्कूल में शनिवार को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक नवाचारी मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधक परमजीत सिंह भाटिया और वरिष्ठ शिक्षकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। छात्र-छात्राओं की टीमों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट और मॉडलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनके पीछे छिपे वैज्ञानिक सिद्धांत, उपयोगिता और भविष्य की संभावनाओं को सरल शब्दों में समझाया। प्रदर्शनी में सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, स्वच्छ भारत अभियान, स्मार्ट सिटी, पर्यावरण संरक्षण, यातायात नियंत्रण प्रणाली जैसे विज्ञान आधारित उपयोगी मॉडल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। इसके साथ ही छात्रों ने प्रेरणादायक नाटक में जल और वृक्ष संरक्षण का महत्व प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया। नाटक के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश दिया कि प्रकृति संरक्षण के बिना मानव जीवन सुरक्षित नहीं रह सकता।
विज्ञापन