रुद्रपुर। दीपावली की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को स्कूलों में छात्रों ने जमीन पर मनमोहक रंगोली बनाई। उन्होंने लोगों से पर्यावरण की सुरक्षा को देखते हुए दिवाली मनाने की अपील की। इस दौरान छात्रों ने क्रिकेट विश्वकप की रंगोली बनाकर फाइनल मुकाबले में भारत के जीत की कामना की।
नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल, ओम सरस्वती शिशु मंदिर, रायल अकादमी, प्रत्युष बिहार, विजयम पब्लिक स्कूल नरायनपुर में धूमधाम से रंगोली बना कर दीपावली की लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। प्रबंधक रौशन जायसवाल ने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई क्रिकेट विश्वकप की रंगोली राष्ट्रीयता का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। बच्चों द्वारा बनाए गए रंगीन दीये आकर्षण का केंद्र रहे। उमंग, हर्षिता, जेसिका, अनामिका, अमृता, श्रेयांस, प्रगति, औनिक, गौरी, सौभाग्या, मुस्कान, जोहरा, नंदिनी छात्रों ने रंगोली प्रतियोगिता में अव्वल प्रदर्शन किया। इस दौरान योगेंद्र मणि, अश्विनी दूबे, राणा प्रताप सिंह, जेपी वर्मा आदि मौजूद रहे।