{"_id":"658b1a0cf2c50a65da0be396","slug":"students-leg-stuck-in-bike-while-crossing-the-road-condition-critical-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-16030-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क पार करते समय बाइक में फंसा छात्र का पैर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क पार करते समय बाइक में फंसा छात्र का पैर, हालत गंभीर
Tue, 26 Dec 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। बाइक में छह साल के छात्र का पैर फंसने के बाद एक बाइक सवार उसे काफी दूर तक पहले घसीटते हुए ले गया, जब छात्र बेहोश हो गया तो उसे मरा समझकर सड़क किनारे छोड़कर भाग निकला। आस-पास के लोगों ने छात्र को निजी अस्पताल भिजवाया। जहां हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया।
बहादुरपुर गांव निवासी महेंद्र चौहान की बेटी विमला देवी ने अपने छह साल के बच्चे श्रवण का नामांकन एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा एक में कराई हैं। श्रवण तकरीबन दो साल से नाना के घर ही रहकर पढ़ाई करता है। मंगलवार को वह स्कूल की छुट्टी होने पर पैदल घर लौट रहा था। देवरिया-सलेमपुर फोरलेन मार्ग पर बहादुरपुर गांव के पास सलेमपुर से तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उसे अपने चपेट में ले लिया।
आरोप है कि बाइक में उसका पैर और बैग फंस गया और बाइक सवार रुकने की बजाय उसे घसीटते हुए काफी दूरी तक लेकर चला गया। छात्र जब चीखते-चिल्लाते हुए बेहोश हो गया तो बाइक सवार उसे सड़क किनारे छोड़ भाग निकला। आस-पास के लोगों ने बाइक सवार का काफी दूर तक पीछा भी किया मगर वह पकड़ में नहीं आया। मां ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर बाइक सवार की तलाश की जाएगी।