फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   student of iti died in accident

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट से आईटीआई के छात्र की मौत

Mon, 13 Dec 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
student of iti died in accident
बरहज के कपरवार-नौकाटोला निवासी मृतक अजय पाल का फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन संवाद - फोटो : DEORIA
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट से आईटीआई के छात्र की मौत
विज्ञापन

एक घायल, आक्रोशित लोगों ने चालक को पीटा, पुलिस सेे की धक्का-मुक्की
परीक्षा देने के लिए जा रहे थे दोनों
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार आईटीआई के दो छात्र सोमवार की सुबह बरियारपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर कला गांव के चौराहे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। इसमें एक छात्र की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने भाग रहे ट्रैक्टर चालक की जमकर पिटाई की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस से भी ग्रामीणों ने धक्का-मुक्की की।
बरहज थाना क्षेत्र के नौका टोला गांव निवासी अजय पाल (18) पुत्र राजनाथ और गौरकोठी गांव निवासी अजय मौर्य (18) शहर के खरजरवा रोड स्थित एक निजी आईटीआई कॉलेज में पढ़ते हैं। अजय पाल बचपन से ही थाना क्षेत्र के मुजहना लाला गांव में अपने मामा के घर रहता था। सोमवार की दोपहर में करीब नौ बजे दोनों बाइक से कॉलेज पर परीक्षा देने के लिए जिला मुख्यालय जा रहे थे। इसी दौरान विशुनपुर कला चौराहे पर दोनों मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने भाग रहे ट्रैक्टर चालक तौकीर गुप्ता निवासी बड़हरा को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से चालक को हिरासत में लिया तो ग्रामीण पुलिस से धक्का-मुक्की करने लगे। किसी तरह घायल चालक और दोनों छात्रों को लोगों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया गया । जहां डॉक्टरों ने अजय पाल को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया । पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । थानेदार आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना के बाद लोगों ने चालक की भी पिटाई कर दी है। वाहन भी क्षतिग्रस्त किया गया है। आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है । उसका इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन

फोटो समाचार
दिल का दौरा पड़ने से बिगड़ी मां की हालत
कपरवार। क्षेत्र के नौका टोला गांव निवासी रामनाथ का बड़ा पुत्र अजय पाल (18) की रामपुर कारखाना क्षेत्र के विशुनपुरा बाजार के निकट सड़क हादसे में मौत हो गई। बेटे की मौत की सूचना पर मां गीता देवी को दिल का दौरा पड़ गया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सोमवार को अजय पाल की मौत की खबर मिलते ही नौका टोला स्थित घर में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि अजय का परिवार दिल्ली रहता है। जबकि वह रामपुर कारखाना क्षेत्र के लाला मुजहना स्थित ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। घर के लोगों के फोन पर दिल्ली से अजय की मौत के सदमे से आहत मां गीता देवी को दिल का दौरा पड़ने की सूचना मिली। अजय तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed