{"_id":"673a5c6ae3208d1bc40c2384","slug":"student-leader-of-dvnpg-college-stabbed-to-death-in-deoria-deoria-news-c-7-1-gkp1039-750977-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डीवीएनपीजी कॉलेज के छात्रनेता की देवरिया में चाकुओं से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डीवीएनपीजी कॉलेज के छात्रनेता की देवरिया में चाकुओं से गोदकर हत्या
विज्ञापन
एकौना/रुद्रपुर (देवरिया)। गोरखपुर के डीवीएनपीजी कॉलेज के छात्रनेता विशाल सिंह की शनिवार देर रात एकौना क्षेत्र के रुद्रपुर-करहकोल मार्ग पर घर से महज डेढ़ सौ मीटर दूर हत्या कर दी गई। हौली बलिया गांव निवासी विशाल देर रात किसी का फोन आने के बाद घर से निकला था। बताया जा रहा है कि चाकू से गोदने के बाद हमलावरों ने इसे हादसे की शक्ल देने के लिए विशाल के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी और सड़क किनारे छोड़कर फारार हो गए।
हौली बलिया गांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विनीत सिंह का इकलौता बेटा विशाल सिंह श्रीनेत (22) गोरखपुर के डीवीएनपीजी कॉलेज में बीकाॅम का छात्र था। छात्र राजनीति के साथ ही बीते दिनों हुए निहाल सिंह हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के आंदोलन में करणी सेना की ओर से सक्रिय था। परिजनों के मुताबिक शनिवार रात करीब नौ बजे विशाल को किसी ने फोन किया जिसके बाद वह रुद्रपुर-करहकोल मार्ग पर निकला था और कुछ देर बाद घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर सड़क किनारे लहुलूहान पड़ा मिला। परिजन उसे गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। हालांकि डॉक्टरों ने विशाल के शरीर पर धारदार के घाव और सीने की हड्डी टूटने की बात कही है। गोरखपुर के कौड़ीराम क्षेत्र के एक युवक से विशाल के विवाद की बात सामने आई है। पुलिस अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।