फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   student found hang

छात्र ने मां को खेत में भेज लगा लिया फंदा

Mon, 18 Jul 2022 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
student found hang
छात्र ने मां को खेत में भेज लगा लिया फंदा
विज्ञापन

देवतहा गांव में रविवार की सुबह हुई घटना
कृष्णा ने इसी वर्ष पास की थी हाईस्कूल की परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह छात्र ने अपनी मां को खेत में भेजकर पंखा से रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद लौटने पर मां फंदे पर उसे लटके देखकर रोने लगी।

थाना क्षेत्र के देवतहां गांव निवासी कृष्णा गुप्ता (17) पुत्र रामकुमार ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। कृष्णा शनिवार की शाम खेत में पानी चलाकर घर पर भोजन करने के बाद सो गया। घर में वह उसकी मां और पिता थे। सुबह उठने के बाद उसने मां को खेत में पानी देखने के लिए भेज दिया। उसके पिता पहले से ही कहीं बाहर गए थे। इसी बीच उसने छत में लगे पंखे से रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद जब मां घर पहुंची तो उसे रस्सी से लटके देख अवाक हो गई और दहाड़ें मार कर रोने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। कृष्णा चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed