फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Student Education

‘बच्चों को पढ़ाएंगे, उन्नत देश बनाएंगे’

Mon, 18 Apr 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Mon, 18 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Student Education
लार नगर के बीआरसी पर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते बीईओ प्रभात श्रीवास्तव।
लार नगर में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को बीईओ प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर में भ्रमण कर बच्चों ने विद्यालय में नामांकन के लिए लोगों को प्रेरित किया। रैली में शामिल भारत माता की सुंदर झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को बीआरसी केंद्र से बच्चों की जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल बच्चे सब पढ़े सब बढ़े....,बच्चों को पढ़ाएंगे, उन्नत देश बनाएंगे, कोई न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार.. आदि नारा बुलंद कर रहे थे। अभिभावकों को जागरूक करने के लिए पर्ची भी बांटी गई।
विज्ञापन


बीईओ ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन बेकार है। अभिभावक छह से चौदह वर्ष के अपने बच्चों का नामांकन प्राथमिक विद्यालयों में जरूर कराएं। बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए सरकार के तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसका लाभ परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मिलेगा। रैली में प्राथमिक विद्यालय रावतपार अमेठिया के बच्चों ने भारत माता की झांकी प्रस्तुत की। इस दौरान रविन्द्र वर्मा, राजीत यादव, विजय दुबे, गोविन्द मिश्र, दुर्गा शंकर सिंह, आफाक अहमद, कमलेश यादव, मनीष सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, मुन्नीलाल, परमहंश मौर्य, अनवर अहमद, चंद्रभूषण तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed