फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Student dies of food poisoning in Deoria, dies in Medical College Gorakhpur

Deoria News:फूड प्वाइजनिंग के शिकार एक छात्र की मौत, मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज

Wed, 07 Aug 2024 02:42 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 07 Aug 2024 02:42 PM IST
सार

ज़िले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के दीन दयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज में सोमवार रात में खाने के बाद छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। रात में शिक्षकों ने पीड़ित छात्रों को दवा देकर सुला दिया। अगली सुबह एक एक कर सैकड़ों छात्रों ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की। हालत गंभीर होने पर कुछ  छात्रों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती करवाया गया। इनमें एक छात्र की मौत हो गई।

विज्ञापन
Student dies of food poisoning in Deoria, dies in Medical College Gorakhpur
मृतक छात्र शिवम यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरियारपुर के मेहरोना में आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज में फूड प्वाइजनिंग के शिकार छात्र की बुधवार को मौत हो गई। पीड़ित छात्र का बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा था। छात्र की मौत की सूचना मिलते ही जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


ज़िले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के दीन दयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज में सोमवार रात में खाने के बाद छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। रात में शिक्षकों ने पीड़ित छात्रों को दवा देकर सुला दिया। अगली सुबह एक एक कर सैकड़ों छात्रों ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की।
विज्ञापन


पीड़ित छात्रों को कालेज प्रशासन ने देवरहा बाबा स्वायत्तशासी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार हो रहा है। मंगलवार को 59 छात्र मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। बुधवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती 8 वीं के छात्र शिवम यादव पुत्र सदानंद यादव निवासी भैंसहिया जिला महराजगंज की ईलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो वर्ष पूर्व शिवम ने 6 वीं कक्षा में दाखिला लिया था। शिवम पहले देवरिया के मेडिकल कॉलेज में भर्ती था। मंगलवार की दोपहर हालत बिगड़ने पर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर शिफ्ट किया गया था। छात्र की मौत के बाद जिम्मेदारों में हड़कंप मचा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed