{"_id":"6011b7138ebc3e544b54fa7a","slug":"student-died-in-accident-salempur-news-gkp3824657156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर हादसे में छात्र की मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर हादसे में छात्र की मौत से मचा कोहराम
विज्ञापन

सलेमपुर। सलेमपुर-देवरिया मार्ग के रामपुर बुजुर्ग मोड़ पर हादसे में छात्र की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा निवासी रामानंद यादव का पुत्र नितेश यादव (18) कोतवाली क्षेत्र के सोनबरसा गांव में अपने मौसा हरिश्चंद्र यादव के घर रहकर पढ़ाई करता था। वह नगर के एक निजी कॉलेज में इंटर का छात्र था। मंगलवार सुबह वह अकेले सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर टहल रहा था। रामपुर बुजुर्ग मोड़ के समीप तेज रफ्तार से आ रहे चार पहिया वाहन ने चपेट में ले लिया। नितेश की मौके पर ही मौत हो गई। मौका देख चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नितेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार समेत रिश्तेदार के यहां कोहराम मच गया। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार के लोगों को सौंप दिया गया है।