फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   student died by hightension current

Deoria News: देवरिया में पोल से लटक रहे हाईटेंशन तार से चिपका छात्र, मौत

Sun, 20 Nov 2022 04:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 20 Nov 2022 04:28 PM IST
सार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के लिए कई बार सीएचसी से निकालने की कोशिश की, लेकिन परिजन जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की बात कहते हुए ले जाने से मना कर दिए। इसको लेकर पुलिस व आक्रोशित लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन
student died by hightension current
फाइल फोटो छात्र अमित कुमार - फोटो : SALEMPUR

विस्तार

 हाईटेंशन तार की चपेट में आने से शनिवार की सुबह एक छात्र की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही स्कूल के छात्र और उसके परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा रही थी लेकिन परिजन वाहन को रोक रहे थे। इसको लेकर पुलिस और गुस्साए लोगों में जमकर नोकझोंक हुई। ढाई घंटे बाद पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद के आश्वासन के बाद परिजन शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने को तैयार हुए।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के चांदपलिया गांव निवासी अमित कुमार (16) पुत्र उमाशंकर (बाराबंकी में दरोगा) नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल में दसवीं का छात्र था। शनिवार की सुबह वह घर से बाइक से कोचिंग पढ़ने के लिए निकला। कोचिंग पढ़ने के बाद वह घर लौट रहा था। अभी वह सेंट पॉल स्कूल के पीछे पहुंचा था कि पोल से नीचे लटक रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। वह उससे चिपक कर गिर गया।
विज्ञापन


उधर से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व स्कूल प्रबंधन को दी। सूचना पर स्कूल के लोग व परिजन मौके पर पहुंचे और बिजली की आपूर्ति बंद कराई। अमित को जब तक तार से अलग किया जाता, तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। छात्र की मां आशा देवी, बड़े भाई अंकित, बड़ी बहन गुड़िया, गोलू सपना का रो-रोकर बुरा हाल है। आक्रोशित परिजन व स्कूली छात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा करने लगे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के लिए कई बार सीएचसी से निकालने की कोशिश की, लेकिन परिजन जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की बात कहते हुए ले जाने से मना कर दिए। इसको लेकर पुलिस व आक्रोशित लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई।

खबर मिलते ही मौके पर एसडीएम अरुण कुमार वर्मा, सीओ देव आनंद, तहसीलदार मिश्रीलाल सिंह चौहान, चौकी प्रभारी नवलपुर लोगों से बात कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए मान मनौव्वल करते रहे। आक्रोशित लोग जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की बात पर अड़े रहे।

तकरीबन ढाई घंटे बाद सलेमपुर के पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद के आश्वासन के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए। पूर्व विधायक ने कहा कि विद्युत निगम के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते शनिवार की सुबह एक छात्र की मौत हो गई। विभाग अगर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता है तो जनता के साथ सड़क पर उतर कर हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

 

छात्र की मौत के बाद स्कूल में आयोजित हुई शोक सभा

दसवीं कक्षा के छात्र अमित कुमार की मौत के बाद सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर में शनिवार को शोक सभा आयोजित कर स्कूल बंद कर दिया। प्रधानाचार्य बीके शुक्ला ने बताया कि विद्युत निगम के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते आज हमारे विद्यालय के एक छात्र की मौत हो गई है। काफी दुखद घटना है।

लंच तैयार कर बेटे का इंतजार कर रही थीं आशा
सलेमपुर। अमित सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर में दसवीं कक्षा में पढ़ता था। इसके साथ वह नगर के एक कोचिंग सेंटर में तैयारी करता था। शनिवार की सुबह वह घर से चाय पी कर अपनी बाइक से कोचिंग पढ़ने के लिए निकला। कोचिंग पढ़ने के बाद घर लौटते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद बदहवास हालत में उसकी मां यही कह-कह कर रो रही थी कि मैं बेटे का लंच तैयार कर उसका इंतजार कर रही थी और मुझे उसकी मौत की सूचना मिली। मेरा बेटा स्कूल जाने की बात बोलकर लंच तैयार करने को कहा था। अब लंच कौन करेगा।

हाईटेंशन तार टूटने के बार लाइन एक बार ट्रिप हुई थी। दोबारा प्रयास में लाइन होल्ड हो गई। इसके चलते तार टूटने का पता नहीं चल सका। तार टूटने के कारण छात्र इसकी चपेट में आ गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद फार्म भर कर जमा करना होगा। उसके बाद मुआवजा उपलब्ध करा दिया जाएगा। -विवेक कुमार, एसडीओ, सलेमपुर

राज्य मंत्री ने डीएम से कार्रवाई के लिए कहा
बिजली की चपेट में आने से सेंट जेवियर्स के छात्र अमित कुमार की मौत की सूचना पर राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से वार्ता कर बिजली निगम के दोषी कर्मचारियों व अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए कहा। राज्य मंत्री ने बताया कि छात्र की मौत बहुत दुखद है। स्वजनों से मिलकर उनको जो भी लाभ होगा, उसे मुहैया कराया जाएगा। सलेमपुर में जर्जर तार ठीक नहीं किया गया तो बिजली निगम के अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed