{"_id":"5fbe9a4a8ebc3e9b9e6c7569","slug":"student-death-in-road-accident-deoria-news-gkp374538647","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर की चपेट से छात्र की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर की चपेट से छात्र की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन

बरहज (देवरिया)। क्षेत्र के मोहांव गांव के निकट देवरिया मार्ग पर टैंकर की टक्कर से तिवारीपुर वार्ड निवासी और 10वीं के छात्र पवन प्रसाद (17) पुत्र अवधेश की मौके पर मौत हो गई। जबकि वार्ड का ही साथी आदित्य उर्फ पट्टू विश्वकर्मा (18) गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया।
बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से भलुअनी के करमटार से मांगलिक कार्यक्रम के लिए साउंड लेकर घर आ रहे थे।
बुधवार की दोपहर करीब एक बजे मोहांव गांव के निकट देवरिया की ओर से आ रही टैंकर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे पवन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आसपास के लोग जमा हो गए। मौका पाकर टैंकर चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आदित्य को इलाज के लिए भेजा। जानकारी होने पर मां सुनीता देवी, छोटा भाई विकास और बहन ज्योति भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
पिता अवधेश प्रसाद विशाखापत्तनम में मजदूरी करते हैं। तीन संतानों में सबसे बड़ा पवन नगर के एक विद्यालय से हाईस्कूल की पढ़ाई कर रहा था। वह सुबह कोचिंग पढ़ने के लिए गया था। वापस आने पर साथी आदित्य के साथ उसके बुआ के घर करमटार साउंड लेने चला गया था। पवन की मौत से घर और मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।