{"_id":"65d25971f2060f53720968d4","slug":"student-beaten-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-119679-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बरांव चौराहे पर 12वीं के छात्र को पीटा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बरांव चौराहे पर 12वीं के छात्र को पीटा, गंभीर
Mon, 19 Feb 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार-18डीईओ 138
किसी काम से चौराहे पर गया था सुंदरम
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के बरांव चौराहे पर रविवार को बाइक सवार कुछ मनबढ़ों ने गांव के ही 12वीं के एक छात्र को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। छात्र को मारते-पीटते देखकर चौराहे से कुछ लोग दौड़ पड़े। मनबढ़ रफ्तार गैंग के होने का हवाला देते हुए भाग निकले। घटना के बाद से चौराहे का माहौल गर्म हो गया।
बरांव गांव निवासी सुंदरम पुत्र भोला एक इंटर काॅलेज में 12वीं का छात्र है। वह घर के काम से चौराहे पर गया हुआ था। इसी बीच दो बाइकों से पांच की संख्या में आए मनबढ़ों ने उन्हें घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता, सभी ने उस पर हमला बोल दिया। मारपीट में सिर फूट जाने से सुंदरम खून से लथपथ हो गया।
डरे-सहमे छात्र का कहना है कि मनबढ़ों ने पुलिस का सहयोग लेने पर जान से मारने की धमकी दी है। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सूचना पर पुलिस गई थी। मामले की जांच कराई जा रही है।