{"_id":"6a9f044142541ac79e0f8e4f","slug":"strong-educational-foundation-for-children-deoria-news-c-208-1-deo1009-191191-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बच्चों की मजबूत शैक्षिक नींव तैयार करना ही शिक्षा की पहली सीढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बच्चों की मजबूत शैक्षिक नींव तैयार करना ही शिक्षा की पहली सीढ़ी
Tue, 08 Sep 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। एफएलएन प्रशिक्षण के छठवें बैच का शुभारंभ सोमवार को सदर बीआरसी में हुआ। इसमें शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रशिक्षण को कक्षा-कक्ष से जोड़ने पर जोर दिया गया।
प्रतिभागी शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान, बाल-केंद्रित एवं गतिविधि आधारित शिक्षण तथा एफएलएन दक्षताओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।खंड शिक्षा अधिकारी देवमुनि वर्मा ने कहा कि प्रारंभिक कक्षाओं में बच्चों की मजबूत शैक्षिक नींव तैयार करना ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहली सीढ़ी है। एफएलएन प्रशिक्षण का उद्देश्य सिर्फ प्रशिक्षण प्राप्त करना नहीं, बल्कि प्रशिक्षण में सीखी गई गतिविधियों, शिक्षण विधियों एवं नवाचारों को कक्षा-कक्ष में प्रभावी ढंग से लागू करना है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चा पढ़ने, समझने, लिखने तथा बुनियादी गणितीय अवधारणाओं को आत्मविश्वास के साथ सीख सके, इसके लिए शिक्षक बच्चों की सीखने की गति एवं आवश्यकता के अनुरूप शिक्षण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को विद्यालयों में पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू करें तथा प्रत्येक बच्चे की सीखने की प्रगति का नियमित आकलन करते हुए आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान करें।