फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   strike of electric workers

साथी से दुर्व्यवहार पर संविदाकर्मियों ने की हड़ताल, ठप की बिजली आपूर्ति

Mon, 29 Jul 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
strike of electric workers
तरकुलवा विद्युत उप केन्द्र पर संविदा कर्मियो ने विद्युत आपूर्ति बंद कर दिया धरना। - फोटो : DEORIA
फोटो-
विज्ञापन

साथी से दुर्व्यवहार पर संविदाकर्मियों ने ठप की बिजली आपूर्ति
तरकुलवा, बघौचघाट, पथरदेवा से जुड़े गांवों में आपूर्ति ठप होने से परेशान रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
तरकुलवा। रात में पोल पर चढ़कर फाल्ट सुधारने से इंकार करने पर कुछ लोगों ने विद्युत निगम के संविदाकर्मी से दुर्व्यवहार किया। इससे नाराज संविदाकर्मियों ने सोमवार की सुबह तरकुलवा उपकेंद्र पर ताला लगा दिया और आपूर्ति ठप कर परिसर में धरने पर बैठ गए। अफसरों ने आंदोलनकर्मियों से वार्ता कर उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। आंदोलन के कारण तरकुलवा, बघौचघाट, पथरदेवा क्षेत्र के कई गांवों में विद्युत आपूर्ति पूरे दिन ठप रही।

रविवार की रात में क्षेत्र के एक गांव में बिजली नही थीं। गांव के कुछ लोग उपकेंद्र पर पहुंच गए। वहां मौजूद कर्मी से फाल्ट ठीक करने को कहा तो उसने असमर्थता जताई। ग्रामीण उपकेंद्र पर ही तैनात संविदाकर्मी अभिमन्यू उर्फ सोनी के गांव सोहनरिया पहुंचे। सोनी को घर से बुला कर ले गए। मठिया रत्ती के पास 11 हजार की लाइन में फाल्ट को ठीक करने का दबाव बनाने लगे। अभिमन्यु ने पोल पर रात में चढ़ने से मना कर दिया। इससे नाराज लोग अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। अभिमन्यु ने इसकी सूचना अन्य साथियों को दी। सोमवार की सुबह संविदाकर्मियों ने जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में तरकुलवा विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति ठप कर धरने पर बैठ गए। इसकी जानकारी हुई तो बघौचघाट, पथरदेवा विद्युत वितरण खंड के संविदाकर्मी भी आपूर्ति ठप कर आंदोलन में शामिल हो गए। आंदोलनकारियों ने दुर्व्यवहार करने के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। इस संबंध में अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि कर्मियों की मांग पूरा होने तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। इस संबंध में थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मामले में दोनों पक्ष के लोगों में बातचीत चल रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed