फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Strictness: 125 vehicles challaned

सख्ती : 125 वाहनों का किया चालान

Fri, 28 Nov 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 28 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Strictness: 125 vehicles challaned
देवरिया। यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की। इसमें बिना हेलमेट, गलत नंबर प्लेट व तीन सवारी वाहन पर स्टंट करने वालों, गोरखपुर ओवरब्रिज, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड एवं बस स्टैंड पर सड़क पर गाड़ी खड़ा कर सवारी भरने वाले अनुबंधित बस, ऑटो व ई-रिक्शा की जांच की गई। इसमें नियम विरुद्ध पाए जाने पर 125 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

खरजरवार के एक स्कूल में जाकर बच्चों को यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। वहीं सुभाष चौक पर एनसीसी के छात्रों ने यातायात का संचालन किया और वाहन चालकों व पैदल यात्रियों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जानकारी दी और पंपलेट्स वितरित किया गया।
विज्ञापन

मोतीलाल रोड तिराहा से ठेला, खोमचा का अतिक्रमण हटाया गया।

हेलमेट लगाने के लिए किया जागरूक
बघौचघाट। क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। छात्रों को सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी और हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग पर विशेष जोर दिया। रैली मुख्य बाजार व प्रमुख मार्गों से होती हुई विद्यालय में आकर समाप्त हुई। वक्ताओं ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में सबसे बड़ी भूमिका जन जागरूकता की होती है। यदि लोग नियमों का पालन करें तो अधिकांश हादसों से बचा जा सकता है। विद्यार्थियों को यातायात के प्रति जिम्मेदारी निभाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed