फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Strict action will be taken against negligence in census

Deoria News: जनगणना में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

Thu, 28 May 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 28 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against negligence in census
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को गूगल मीट के माध्यम से जनगणना 2027 के तहत चल रहे घर-घर सर्वेक्षण एवं मकान सूचीकरण कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने तहसीलदारों और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने अब तक चार्ज ग्रहण नहीं किया है, वे तत्काल चार्ज लेकर जनगणना कार्य प्रारंभ करें।
डीएम ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि घर-घर सर्वेक्षण एवं मकान सूचीकरण का कार्य हर हाल में एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जो कर्मचारी चार्ज लेने अथवा कार्य करने में लापरवाही और हीलाहवाली करेंगे, उनके खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने तहसीलवार प्रगति, कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने एआरटीओ और खनन अधिकारी को आपसी समन्वय बनाकर संयुक्त टीम गठित करने तथा अवैध वाहनों एवं अवैध खनन में संलिप्त वाहनों के विरुद्ध सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में नामांकन के सापेक्ष सभी छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराई जाए। गूगल मीट में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम शंकर, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं सभी खंड शिक्षा अधिकारी जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed