फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Stone pelting on Bhikhampur road of the city, traffic stalled for half an hour

Deoria News: शहर के भीखमपुर रोड पर पथराव, आधे घंटे तक ठप रहा आवागमन

Tue, 27 Jun 2023 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting on Bhikhampur road of the city, traffic stalled for half an hour
पथराव के बाद सुनी पड़ी सड़क
एक घंटे तक दहशत में रहे लोग, कसया ढाला बंद होने के कारण घटनास्थल पर देर से पहुंची पुलिस, आरोपी फरार हुए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के भीखमपुर रोड पर मंगलवार दोपहर दो पक्षों में करीब आधे घंटे तक जमकर पथराव हुआ। हालत यह था कि सड़क पर आधे घंटे तक आवागमन ठप हो गया। आसपास के लोग दहशत के मारे अपने घरों और दुकानों में दुबक गए। जबकि दूसरी तरफ घटना के बारे में बीस लोगों ने 112 पर काल कर जानकारी दी। पुलिस रेलवे ढाला बंद होने के कारण विलंब से पहुंची, इससे पहले पथराव करने वाले फरार हो गए।
शहर के सिंधी मिल कालोनी निवासी कुछ युवकों का दावत के दौरान भीखमपुर रोड के युवकों से तीन दिन पहले विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर दोपहर में अचानक करीब पंद्रह से बीस की संख्या में धारदार हथियार और सब्बल लेकर सिंधी मिल के युवक भीखमपुर रोड पर पहुंच गए। पहले गाली-गलौज हुआ, इसके बाद दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर चलने लगे। दोनों तरफ से पथराव के कारण आने-जाने वाले यात्रियों को अपना-अपना वाहन रोकना पड़ा। काफी समय तक सड़क सुनी पड़ गई थी। घटना के कारण करीब एक घंटे तक लोग दहशत में रहे। संयोग रहा कि किसी भी राहगीर और अन्य लोगों को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

----------------
पहुंची पुलिस जाम में फंसी, हमलावर फरार
भीखमपुर रोड पर पथराव को देखकर लोगों को लगा कि कोई अनहोनी वारदात हो सकती है। इस कारण दहशत में एक के बाद एक 20 लोगों ने डायल 1112 को सूचना दी। जब बाइक सवार और डायल 112 के पुलिसकर्मी घटनास्थल की ओर दौड़े तो कसया ढाला बंद होने के कारण पुलिस को रुकना पड़ा। करीब बीस मिनट तक जाम में फंसे पुलिसकर्मी हूटर बजा रहे थे। जाम के सामने बेवस पुलिसकर्मी पैदल ही घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े, लेकिन इससे पहले हमलावर फरार हो गए। इस घटना को लेकर देर शाम तक चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
कोट भीखमपुर रोड पर दो पक्षों में पथराव की सूचना पर पुलिस गई थी। हमलावर फरार हो गए है। पथराव करने वालों की पहचान सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है। मामले केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

राहुल सिंह, कोतवाल
कोट
पथराव के कारण दहशत का माहौल रहा है। कुछ देर के लिए तो ऐसा लग रहा था कि बड़ी घटना न हो जाएं। संयोग रहा है कि कोई बड़ी वारदात नहीं हुई। दुकानदार भी सहम गए थे। मदन मोहन गुप्ता, भीखमपुर रोड
कोट
करीब एक घंटे तक दहशत का माहौल रहा है। दुकानों के अंदर तक ईंट के दुकड़े गिर जा रहे थे। हमलावरों के खिलाफ को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
नीरज पटेल, भीखमपुर रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed