फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Stolen bike and cash recovered, six arrested

Deoria News: लूट की बाइक और नकदी बरामद, छह गिरफ्तार

Sun, 23 Feb 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 23 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Stolen bike and cash recovered, six arrested
पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी। स्रोत-पुलिस
बरहज/भलुअनी। क्षेत्र के बढ़या फुलवरिया गांव के निकट बदमाशों ने बृहस्पतिवार की रात तमंचा सटाकर एक शख्स से बाइक और नकदी लूट लिया था। मामले में पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही थी। 36 घंटे में पुलिस ने लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों का चालान किया है।
विज्ञापन

एसपी विक्रांत वीर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह, सीओ रुद्रपुर अंशुमन श्रीवास्तव के नेतृत्व में भलुअनी पुलिस और एसओजी टीम लगाया गया था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिजलापार पुलिया के पास से चार पुरुष और दो महिलाओं को दबोचा। जिनके पास से लूट की बाइक और पैसे बरामद हुए। जिनका पुलिस ने चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार मदनपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआं गांव निवासी मुकेश यादव पुत्र स्व.रुदल किसी काम से देवरिया गये थे। जो वापस घर आ रहे थे। रास्ते में वह भलुअनी थाना स्थित एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। बढ़या फुलवरिया के निकट स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.छांगुर त्रिपाठी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के निकट पहुंचे थे। इसी बीच बदमाशों ने तमंचा सटाकर बाइक और नगदी लूट लिया था। इंस्पेक्टर भलुअनी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि बाइक और नगदी लूट मामले में बढ़या फुलवरिया निवासी लक्ष्मीकांत तिवारी उर्फ नितेश, अभिषेक तिवारी, अंकित तिवारी, सर्वेश तिवारी, सुनीता देवी और रीना यादव का चालान किया गया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली टीम में ये रहे शामिल
भलुअनी। इंस्पेक्टर भलुअनी अजय कुमार पांडेयय, एसओजी प्रभारी नवीन चौधरी, एसआई प्रदीप कुमार पांडेयय, आशीष तिवारी, ज्योति, प्रशांत शर्मा, मेराज अहमद, बिंदेश्वर, सुमंत, शेरे अली, श्रीकांत बिंद, विजेंद्र सिंह यादव, विनोद यादव, सोनित शर्मा, अवनीश पांडेय, शशिकांत यादव, अरविंद यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक व सर्वेश तिवारी का पुराना है आपराधिक इतिहास
मदनपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआं गांव निवासी मुकेश यादव पुत्र स्व.रुदल किसी काम से देवरिया गये थे। जो वापस घर आ रहे थे। रास्ते में वह भलुअनी थाना स्थित एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। अभी वह बढ़या फुलवरिया के निकट पहुंचा ही था कि बदमाशों ने तमंचा सटाकर बाइक व नकदी लूट ली। लूट में शामिल अभिषेक तिवारी का काफी पुराना आपराधिक इतिहास है। उस पर भलुअनी में तीन व मई में एक मामला दर्ज है। इसी तरह लूट में शामिल सर्वेश तिवारी पर भी भलुअनी थाने में एक मामला दर्ज है। पुलिस अन्य आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed