{"_id":"5df27b548ebc3e87f440bd87","slug":"stolen-and-set-fire-to-the-house-deoria-news-gkp3330236128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर को चोरों ने बनया निशाना,घर में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूने घर को चोरों ने बनया निशाना,घर में लगाई आग
विज्ञापन
खुखुंदू, भलुआ गांव में बक्सों का ताला तोड़कर चोरी के बाद जलाया गया समान
- फोटो : DEORIA
चोरों ने चोरी कर घर में लगाई आग
खुखुंदू थानाक्षेत्र के भलुआ गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। भलुआ गांव के सूने मकान को चोरों ने बुधवार की रात निशाना बनाया। घर में रखा 35 हजार नकदी समेत लाखों का जेवर समेट ले गए। जाते समय चोरों ने घर में बचे कपड़े और कागजात में आग लगा दी। बृहस्पतिवार को सुबह घर वालों को इसकी जानकारी हुई। थानाक्षेत्र के भलुआ निवासी वंशराज यादव की गांव में मकान है। गांव के पूरब घोठा भी है। बहू प्रेम तारा के दो दिन पूर्व मायके चली गई तो घर में ताला बंद कर घटना की रात वह अपने बेटे जवाहर के साथ घोठा पर सोए थे। सुबह घर में से धुंआ निकलता देख लोगों ने इसकी जानकारी वंशराज को दी। घर के अंदर पहुंचे तो कमरों में रखे आलमारी समेत सात बाक्स के ताले टूटे थे और इसमें रखा कीमती जेवर और नकदी चोरी हो गई थी। जरूरी कागजात और कपड़ों पर केरोसिन उड़ेल कर जला दिया गया था। इंस्पेक्टर श्यामलाल यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस गई थी। तहरीर के आधार पर मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।