फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   STF

गांजा तस्कर को ले गई उड़ीसा प्रदेश की एसटीएफ

Sat, 23 Nov 2019 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
STF
तस्कर जय प्रकाश यादव - फोटो : DEORIA
गांजा तस्कर को ले गई उड़ीसा की एसटीएफ
विज्ञापन

नेहरूनगर चकियवां का रहने वाला है आरोपी जयप्रकाश यादव
बनारस के रहने वाले सीआईएसएफ जवान के खाते में भेजा था एक लाख
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गांजा तस्करी के एक आरोपी को उड़ीसा की एसटीएफ शनिवार को ले गई। सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई पूर्ण का न्यायालय भेजा था। न्यायालय ने ट्रांजिट रिमांड पर उड़ीसा एसटीएफ की डिप्टी एसपी और दो अन्य को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार वाराणसी का रहने वाला सीआईएसएफ जवान वीरेंद्र यादव उड़ीसा में गांजा तस्करी में पकड़ा गया। मामले की जांच वहां एसटीएफ को मिल गई। जांच-पड़ताल में पता चला कि देवरिया के नेहरूनगर चकियवां के रहने वाले जयप्रकाश यादव ने उसके खाते में एक लाख रुपये भेजा है। जयप्रकाश के पिता वीरेंद्र यादव सेना के रिटायर्ड जवान हैं। इन्हीं के माध्यम से जयप्रकाश का उससे संपर्क हुआ था। जांच-पड़ताल के बाद शुक्रवार को एसटीएफ उड़ीसा के तीन सदस्य और एसटीएफ गोरखपुर के लोग सदर कोतवाली पहुंचे। यहां की पुलिस के सहयोग से जयप्रकाश और दो अन्य को पकड़ लिया गया। उसकी कार में 15 किलोग्राम गांजा मिला था। बताया जा रहा है कि कोयले की गाड़ियों में गांजा छिपाकर लाया जाता है। लंबी पूछताछ के बाद शनिवार को जयप्रकाश यादव को एसटीएफ उड़ीसा अपने साथ ले गई। उसके पिता वीरेंद्र यादव की भी तलाश की जा रही है। इस बाबत सदर कोतवाल अरुण मौर्य ने बताया कि नेहरूनगर चकियवां निवासी जयप्रकाश को कार्रवाई कर उड़ीसा एसटीएफ ले गई है। वह गांजा तस्करी के कार्य में लिप्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed