फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   STF camp on Bihar border, will investigate the horoscopes of cattle and liquor smugglers.

Deoria News: बिहार बाॅर्डर पर एसटीएफ का डेरा, पशु और शराब तस्करों की खंगालेगी कुंडली

Sun, 07 Dec 2025 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
STF camp on Bihar border, will investigate the horoscopes of cattle and liquor smugglers.
देवरिया। पशु और शराब तस्करी रोकने के लिए शासन स्तर से सख्त कार्रवाई के बावजूद बिहार बार्डर से हो रही तस्करी ने पुलिस महकमे की चिंता बढ़ा दी है। आशंका है कि तस्करों के ये गैंग बड़े अपराधी संचालित करा रहे हैं। इसको देखते हुए एक बार फिर बिहार बार्डर पर एसटीएफ की सक्रियता बढ़ाई गई है। एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि एसटीएफ बार्डर पर तस्करी नहीं रुकने के पीछे की असल वजह तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के पिपराइच में पशु तस्करों ने एक युवक की हत्या कर दी थी। इसको लेकर वहां बड़ा बवाल हुआ था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसटीएफ को जांच व कार्रवाई का जिम्मा सौंपा गया था। छानबीन में यह बात सामने आई थी कि देवरिया और कुशीनगर जिले में मुख्य मार्ग से होकर पशु तस्करों की गाड़ियां बिहार बार्डर पार होती हैं। इसके बाद दोनों जिलों के एसपी तो बदले ही गए, कई थानेदारों का भी कार्यक्षेत्र बदला गया था।
विज्ञापन

इसके बाद महीने भर तक मामला शांत रहा। फिर तस्कर अपने पुराने ढर्रे पर लौट आए। आए दिन बिहार बार्डर पर पशु तस्करों की गाड़ियां पकड़ी जाती हैं। बीते 10 दिन में तीन बार तो बरहज में रामजानकी मार्ग पर पशुओं से लदे पिकअप पकड़े जा चुके। खास बात यह है कि पशु तस्कर लगातार पड़ोस के जिलों आजमगढ़, जौनपुर से आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एक बार फिर एसटीएफ को बार्डर इलाके में सक्रिय किया गया है। आशंका है कि पशु व शराब तस्करों के इस गैंग को कुछ बड़े अपराधी गैंग संचालित कर रहे हैं, जिस वजह से ही घटनाएं रुक नहीं रही हैं। पिछले दिनों बार्डर पर तैनात एक थानेदार ने बताया कि पशु तस्कर व शराब तस्कर अब असलहा लेकर चल रहे हैं, इसलिए रात में उनसे सीधे टकराने के बजाय पुलिस सड़क पर कील लगा पट्टा रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed