फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   State Vigilance Conducts Raids at Several Locations; Creates a Stir

Deoria News: स्टेट विजिलेंस ने कुछ एक जगहों पर दी दबिश, खलबली

Fri, 10 Apr 2026 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
State Vigilance Conducts Raids at Several Locations; Creates a Stir
बरहज। स्टेट विजिलेंस की दो सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार को नगर में कुछ एक जगहों पर दबिश दी। इससे खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम ने एक जनप्रतिनिधि के वहां आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच की। जबकि तहसील स्थित रजिस्ट्रार ऑफिस में घंटों जमीन आदि के बारे में जानकारी जुटाया। शाम काे टीम वापस जिला मुख्यालय चली गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे स्टेट विजिलेंस की दो सदस्यीय टीम बरहज थाने पर पहुंची। टीम ने थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय से कुछ लोगों के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद पुलिस कांस्टेबल के साथ एक जनप्रतिनिधि के घर पहुंचे। जहां करीब 10 मिनट रहने के बाद टीम वापस थाने लौट आई। बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम तहसील स्थित रजिस्ट्रार ऑफिस कार्यालय में जानकारी जुटाने के बाद नगरपालिका कार्यालय भी गई थी। करीब चार घंटे नगर में रही विजिलेंस टीम को लेकर लोगों में खलबली रही। विजिलेंस टीम के अधिकारियाें ने बताया कि 2021 में एक चर्चित जनप्रतिनिधि के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत किया गया था। जिस पर उनके वैध-अवैध संपत्तियों के बारे में जांच किया जा रहा है। थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने बताया कि किसी जांच में टीम आई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed