फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Start buying wheat without bag

बिना बोरे के गेहूं की खरीद शुरू

Sat, 02 Apr 2016 12:19 AM IST
deoria
deoria Updated Sat, 02 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Start buying wheat  without bag
पकड़ी बाजार में बंद मिला क्रय केंद्र। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया जिले के 104 क्रय केंद्रोें पर गेहूं खरीद की तैयारियों की पोल पहले ही दिन खुल गई। कई क्रय केंद्रों पर ताले लटके मिले, वहीं किसी भी क्रय केंद्र पर बोरा नहीं पहुंच पाया है। ऐसे में तैयारियों की पोल पहले ही दिन खुल गई। 
विज्ञापन


रामपुर कारखाना के पीसीएफ क्रय केंद्र पर पहले दिन ताला लटका मिला। क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उस पर बैनर तक नहीं टंगा था। रामपुर कारखाना के किसान किसान शौकत अली और जियुत सिंह डिहवां गेहूं बेचने के लिए करीब एक बजे क्रय केंद्र पर पहुंचे। लेकिन ताला लटका देखकर लौट गए। दोनों ने बताया कि धान के सीजन में यह केंद्र नहीं खुला। अब पता नहीं गेहूं की खरीद होगी कि नहीं। जब प्रभारी ओमप्रकाश से क्रय केंद्र न खुलने की जानकारी चाही गई तो उनका कहना था कि जिले पर कागज बनवाने आया था। कल से केंद्र खुलेगा। 
विज्ञापन


हाट शाखा तरकुलवा 10.30 बजे खुला था। क्रय केंद्र पर कोई किसान गेहूं बेचने नहीं पहुंचा था। एसएमआई और एक अन्य कर्मचारी मौजूद थे। प्रभारी कृष्ण सहाय पाठक ने बताया कि अभी इलाके में गेहूं फसल की कटाई नहीं हो पाई है। गेहूं खरीद के लिए किसानों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में गेहूं की  खरीदारी को 17 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सुबह 10 बजे उपनगर के रामचक क्रय केंद्र पर ताला लटक मिला। यहां खरीदारी का कोई बोर्ड या बैनर नहीं लगा था। गौरीबाजार ब्लाक के साधन सहकारी समिति छपौली को गेहूं क्रय केंद्र बनाया गया है। यहां 11 बजे तक कोई केंद्र प्रभारी मौजूद नहीं था। केंद्र प्रभारी  से मोबाइल पर संपर्क करने पर बताया कि वह देवरिया में बैठक में गए हैं। लक्ष्मीपुर स्थित क्रय केंद्र पर भी ताला लगा मिला। यहा के केंद्र प्रभारी भी देवरिया बैठक में थे। उन्होंने बताया कि वह गेहूं खरीदने को बोरा का  इंतजाम कर रहे हैं।

दोआबा और कछार क्षेत्र के गेहूं क्रय केंद्र पचलड़ी पर भी खरीदारी नहीं हो पाई। वहीं चंदननगर क्रय केंद्र पर भी गेहूं खरीदने को कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। साधन सहकारी समिति पकड़ी बजार स्थित क्रय  केंद्र पर संनाटा पसरा था। यहां गेहूं क्रय केंद्र खुल नहीं पाया है। हालांकि क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने  को कई किसान पहुंचे।


सलेमपुर ब्लॉक में के साधन सहकारी समिति परसिया भगौती, डुमवलिया, मझौलीराज, पांडेयपार, इसके अलावा पीसीएफ पुरैना, क्रय विक्रय केन्द्र सलेमपुर और एसएमआई केन्द्र के अलावा लार ब्लॉक में छह, भागलपुर में दो और भटनी ब्लॉक में दो गेंहू क्रय केन्द्र बनाए गए हैं। पहले दिन अधिकांश क्रय केंद्र खुले रहे लेकिन अफसरों की लापरवाही की वजह से किसी भी केन्द्र पर बोरा नहीं पहुंचा। लार ब्लॉक के साधन सहकारी समिति रोपन छपरा और उकिना खास और भटनी के एसएमआई और साधन सहकारी समिति खोरीबारी क्रय केन्द्र बंद रहा। कई क्रय केंद्र खुले रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed