फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Stalks burnt in two villages due to fire

Deoria News: आग लगने से दो गांवों में जले डंठल

Wed, 19 Apr 2023 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Stalks burnt in two villages due to fire
खुखुंदू थाना क्षेत्र के अघैला में लगी आग सिसई गांव तक जा पहुंची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र में इन दिनों रोजाना कही न कही आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। अधिकतर जगहों पर डंठलों से आग गांवों तक पहुंच जा रही है। मंगलवार को फिर डंठलों में लगी आग की लपटें अघैला गांव से सिसई गांव तक जा पहुंची। समय रहते पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। नहीं तो आग की लपटें गांव के आशियानों तक पहुंच गई होतीं।
पुलिस का कहना है कि मंगलवार दोपहर में अघैला के एक खेत में गेहूं की डंठलों में किसी ने आग लगा दी। इसके बाद आग की लपटें आगे बढ़ गई। पलभर में ही आग सिसई गांव तक जा पहुंची। संयोग अच्छा रहा कि अभी डंठलें ही जल रही थीं, तब तक दमकल की गाड़ी पहुंच गई और आग बुझाई गई। गांव वालों का कहना है कि दमकल की गाड़ी आने में थोड़ी भी देर हुई होती तो आग की लपटें गांव के अंदर पहुंच जाती। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। दमकल टीम के सहयोग से आग बुझाई गई है।
विज्ञापन

इनसेट..
ऐसे ही जलते रहे डंठल तो पशुओं के निवाले पर खड़ा हो जाएगा संकट
खुखुंदू। इलाके में अब तक हुई आगजनी की घटनाओं में सबसे अधिक डंठलों के जलने की बात सामने आई है। एक सप्ताह के अंदर तकरीबन सौ एकड़ से अधिक गेहूं की डंठलें जलकर राख हो गई है। इसी तरह आगे भी डंठलों के जलने का सिलसिला जारी रहा तो पशुओं के निवाले पर भी संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली आगजनी की घटना पिछले मंगलवार की है। खुखुंदू के अटहर में भूसा बना रहे ट्रैक्टर का मीटर ब्लास्ट करने से लगी आग में अटहर, जैतपुरा और जुआफर गांव के तकरीबन साठ से 70 एकड़ गेहूं की डंठलें जलकर राख हो गई। जबकि दूसरी घटना सोमवार की है। पिपरा शुक्ल गांव में लगी आग अहिरौली गांव तक चली गई। जिसमें पचास एकड़ से अधिक गेहूं की डंठलें जल गई। यहां आग की लपटों से तीन आशियाने भी जल गए। तीसरी घटना फिर मंगलवार को हुई। अघैला में किसी ने डंठलों में आग लगा दी। जिससे आग की लपटें सिसई गांव में जा पहुंची। यहां भी दस से पंद्रह एकड़ डंठल जल गई। क्षेत्र के लोगों ने डंठलों में लगाई जा रही आग पर अंकुश लगाने की जिलाधिकारी से मांग की है। इनका कहना है कि ऐसे ही अगर डंठल जलते रहे तो भूसे की कमी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed