{"_id":"645fe895a1966653660215f4","slug":"sps-expressed-happiness-by-bursting-firecrackers-and-applying-abir-gulal-deoria-news-c-7-1-165032-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सपाइयों ने पटाखे फोड़े व अबीर गुलाल लगाकर जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सपाइयों ने पटाखे फोड़े व अबीर गुलाल लगाकर जताई खुशी
Sun, 14 May 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 14 May 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
- भाटपाररानी नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेमलता बोलीं- कराएंगी चौम़ुखी विकास
भाटपाररानी। मतगणना के बाद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जैसे ही अपने प्रत्याशी प्रेमलता गुप्ता को विजयी घोषित किए जाने का समाचार सुना तो वे खुशी से झूम उठे। उन्होंने पूर्व विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय के दरवाजे, बेलपार चौराहा, अस्पताल गेट सहित नगर में कई स्थानों पर पटाखे फोड़ कर एक दूसरे को गुलाल लगा कर खुशी मनाई।
बाद में उन्होंने मिठाई भी बांटी। सपा प्रत्याशी की जीत पर सपा के पूर्व विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने खुशी जताते हुए कहा कि यह भाटपाररानी नगर की सम्मानित जनता की जीत है। वही विजयी प्रत्याशी प्रेमलता गुप्ता ने अपनी जीत पर जनता के प्रति आभार जताते हुए इसे नगर के व्यापारियों, महिलाओं, पुरुषों तथा नौजवानों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि वे नगर का चौमुखी विकास तथा नगर की जनता को जल निकासी तथा सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निर्माण उनकी पहली प्राथमिकता होगी।