फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sports materials not yet buy

अभी तक नहीं खरीदी गई खेल सामग्री

Mon, 06 Jul 2020 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
sports materials not yet buy
अभी तक नहीं खरीदी गई खेल सामग्री
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में सात माह पहले भेज दिया था धन
किसी प्रधानाध्यापक ने नहीं दिया उपभोग प्रमाण पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। परिषदीय स्कूलों में खेलों की दशा सुधारने के लिए शासन की पहल पर जिम्मेदारों की लापरवाही भारी पड़ रही है। पिछले साल ही खेल सामग्री की खरीदारी के लिए प्राथमिक स्तर पर पांच हजार व जूनियर के विद्यालय को 10 हजार रुपये की धनराशि इनके खाते में भेजी गई थी। लेकिन अधिकांश विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने इसे खरीदने में रुचि नहीं दिखाई।
समग्र शिक्षा अभियान में खेलो इंडिया सत्र 2019-20 के अंतर्गत परिषदीय स्कूलों में खेलकूद को माहौल बनाने एवं इसे बढ़ावा देने के लिए शासन स्तर से ही गंभीर प्रयास शुरू किए गए थे। कक्षा एक से आठवीं तक के प्रत्येक छात्र को उसकी रुचि के खेल से जोड़ने के लिए पिछले साल दिसंबर माह में ही खेलकूद सामग्री खरीदने के लिए कुल 1.67 करोड़ की धनराशि जारी की गई थी। जिले के 1877 प्राथमिक व 738 जूनियर विद्यालयों को खेल सामग्री खरीदने के लिए प्रत्येक को पांच व 10 हजार रुपये की धनराशि स्कूूल प्रबंध समिति के खाते में भेजी गई थी। अधिकांश विद्यालयों के खाते से इस धन की निकासी किए जाने की शिकायतें विभाग को मिली हैं। खास बात तो यह है कि अभी तक किसी भी विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने जिम्मेदारों को उपभोग प्रमाण पत्र तक नहीं उपलब्ध कराया है। विभागीय लोगों की ही मानें तो विद्यालयों में खेल सामग्री व अन्य उपकरण बिना खरीदे ही इस मद में भेजे गए धन की निकासी कर ली गई है।
विज्ञापन

प्राथमिक के लिए प्रस्तावित खेल सामग्री
रबर डिस्कस, रबर शार्टपुट, वूडेन विकेट, वूडेन बैट, प्लास्टिक बॉल, विकेट स्टैंड प्लास्टिक पीवीसी, प्लास्टिक विकेट, फिस्बी, शटल कॉक, चेस स्टैंप, फुटबॉल पंप, लूडो स्टैंप, चेस व लूडो के मल्टीपल बोर्ड, बास्केटबॉल, टेनिस बॉल, स्पीकिंग रोप, प्लास्टिक ब्लॉक, तीन नंबर का फुटबॉल, मैजिक बॉक्स, पजल पैक, स्माइल बॉल, पीवीसी बॉल, एबीसी बोर्ड टू इन वन मैग्नेटिक, किट बैग, होला हूप्स, बैडमिंटन, डंबल।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर स्तर पर ये खेल सामग्री खरीदी जानी है
रबर डिस्कस, रबर शार्टपुट, शटल कॉक, फिसबी, नेट, वूडेन बैट, चेस स्टैंप ब्लैक एंड वाइट, लूडो स्टैंप, लॉडर, फुटबॉल पंप, मार्किंग कोन, टेनिस बॉल, चेस व लूडो मल्टी बोर्ड, शॉकर कोन, हैंडबॉल, ग्राउंड मीटर, स्टॉप वाच, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, थ्रो बॉल, लॉजियम, बास्केटबॉल, किट बैग, स्पीकिंग रोप, डंबल, वूडेन विकेट सेट, विप्स, फुटबॉल।

कोट
प्रधानाध्यापकों से खेल सामग्री क्रय करने का उपभोग प्रमाण पत्र मांगा गया है। लॉकडाउन की वजह से इसमें थोड़ी देरी हुई है। स्कूल खुलने के बाद निरीक्षण में किसी प्रकार की अनियमितता मिली तो इसके लिए सीधे प्रधानाध्यापक जिम्मेदार होंगे।
-स्वप्नेश मंगलम, जिला समन्वयक प्रशिक्षण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed