{"_id":"64948a6223e211e69b003402","slug":"sport-swimming-event-deoria-news-c-7-1-216028-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तैराकी चैंपियनशिप में पदक जीतने में बाधा बनेगी अभ्यास की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तैराकी चैंपियनशिप में पदक जीतने में बाधा बनेगी अभ्यास की कमी
Thu, 22 Jun 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में आयोजित होने वाले सब जूनियर तैराकी स्टेट चैंपियनशिप के लिए जिला ट्रायल में भाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवरिया। 37 वीं सब जूनियर व 52 वीं जूनियर स्टेट तैराकी चैंपियनशिप में भी जिला टीम का प्रदर्शन प्रभावित रहने की उम्मीद जताई जा रही है। कारण रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में तरणताल का मरम्मत कार्य चलने से खिलाड़ियों को इस बार पर्याप्त अभ्यास का मौका नहीं मिला है। इसलिए पदक जीतने की इनकी संभावनाओं को लेकर जिम्मेदार ही सवाल खड़े कर रहे हैं।
एक से तीन जुलाई तक सिद्धार्थनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 37 वीं सब जूनियर व 52 वीं जूनियर स्टेट तैराकी चैंपियनशिप होगा। इसके लिए जनपदीय टीम का चयन चार ग्रुप में बृहस्पतिवार को जिला तैराकी संघ के पदाधिकारियों की देखरेख में पैकौली कुटी के पोखरे में हुआ। इसमें ग्रुप एक में सूर्यांश सिंह 50 व 100 मीटर फ्री स्टाइल में प्रथम, वैभव वर्मा 50 मीटर फ्री में द्वितीय व 50 मीटर बैक स्ट्रोक में प्रथम, निखिल मिश्रा 50 मीटर बटर फ्लाई में प्रथम एवं 50 मीटर फ्री में द्वितीय, हिमांशु सिंह 200 मीटर फ्री स्टाइल में प्रथम व 50 मीटर बैक में द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में अंतरा सिंह का चयन किया गया। ग्रुप दो में रिशुराज सिंह 50 मीटर फ्री, 100, 400, 800 व 1500 मीटर फ्री स्टाइल सभी में प्रथम रहे। सूरज मिश्रा 50 मीटर फ्री में द्वितीय व 100 मीटर बैक स्ट्रोक में प्रथम, अंबरीष यादव 50, 100 व 200 मीटर बैक स्ट्रोक में प्रथम, सार्थक मिश्रा 50 व 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 100 मीटर फ्री स्टाइल में द्वितीय, बालिका वर्ग में निक्की पासवान 50, 100 व 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में अव्वल आईं। ग्रुप तीन में 50 व 100 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में प्रथम रहीं।
-- -- -- -- -- --
तरणताल नहीं मिलने से अभ्यास हो रहा प्रभावित
जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष गंगतेश्वर सिंह व सचिव देवानंद भारती ने बताया कि सिद्घार्थनगर में आयोजित चैंपियनशिप के लिए 10 सदस्यीय जिला टीम का चयन कर लिया गया है। चार ग्रुपों में टीम का चयन किया जाना था, चौथे ग्रुप में किसी खिलाड़ी के नहीं आने से इसमें किसी का चयन नहीं किया जा सका। स्पोर्ट्स स्टेडियम में तरणताल अप्रैल से प्रारंभ हो जाता है। ऐसे में खिलाड़ियों का स्टेट प्रतियोगिता के पूर्व तीन माह पहले से ही अभ्यास करने से शुरू कर देते हैं। इस बार तरणताल की मरम्मत मार्च माह से शुरू हो गया। ऐसे में जिले के खिलाड़ी जाए तो कहां जाएं अभ्यास करने। तैराकी का ट्रायल भी पैकौली कुटी के तालाब में कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
तरणताल का मरम्मत कार्य चल रहा है। धीमी गति पर गोरखपुर की निर्माण एजेंसी को जिलाधिकारी स्तर से चेतावनी दी गई है। अब इस सत्र में तरणताल के चलने की संभावना न के बराबर ही है। तैराकी के खिलाड़ियों के लिए यह बड़ा नुकसान है, वहीं स्पोर्ट्स स्टेडियम की आय भी प्रभावित हुई है।
-राज नारायण प्रसाद, क्रीड़ाधिकारी